Download Bhakti Bharat APP
Follow Bhakti Bharat WhatsApp Channel - Follow Bhakti Bharat WhatsApp ChannelDownload APP Now - Download APP NowHanuman Chalisa - Hanuman ChalisaRam Bhajan - Ram Bhajan

✨चंदन यात्रा, पुरी - Chandan Yatra, Puri

Chandan Yatra, Puri Date: Sunday, 19 April 2026

चंदन यात्रा, जगन्नाथ पुरी ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में मनाया जाने वाला सबसे लंबा उत्सव है। चंदन यात्रा उत्सव जगन्नाथ पुरी में 42 दिनों तक चलता है। यह उत्सव अक्षय तृतीया के दिन से शुरू होता है। पुरी में चंदन यात्रा दो भागों में मनाई जाती है जो कि बहार चंदन और भितर चंदन नाम से जानी जाती है।

कैसे मनायी जाती है चंदन यात्रा?
बहार चंदन:
बहार चंदन अक्षय तृतीया[ से शुरू होकर 21 दिनों तक चलती है।[/i]
पहले 21 दिनों में जगन्नाथ मंदिर के मुख्य देवताओं की प्रतिनिधि मूर्तियों के साथ-साथ पांच शिवलिंगों को पंच पांडव के रूप में सजाया जाता है, जिन्हें पुरी में जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार से नरेंद्र तीर्थ तालाब तक एक शोभा यात्रा के साथ ले जाया जाता है। अन्य देवताओं जैसे मदनमोहन, भूदेवी, श्रीदेवी और रामकृष्ण इस यात्रा में 21 दिनों तक भाग लेते हैं। विभिन्न अनुष्ठानों के बाद देवताओं को जगन्नाथ मंदिर के पास स्थित नरेंद्र तालाब में ले जाया जाता है और उन्हें तालाब के एक भव्य रूप से सजाई गईं नावों पर सैर कराया जाता है। स्थानीय भाषा में इसे चाप खेल भी कहा जाता है। चंदन यात्रा के दौरान भगवान को प्रमुख रूप से चंदन के लेप से सजाया जाता है।

[b]भितर चंदन:

भितर चंदन जो कि अंतिम 21 दिनों में मंदिर के अंदर ही होने वाला अनुष्ठान है। देवता दैनिक परिभ्रमण के बजाय मंदिर के अंदर ही रीती निति से पूजे जाते हैं।

अक्षय तृतीया विशेष : आरती | भजन | मंत्र | नामवली | कथा | मंदिर | भोग प्रसाद

संबंधित अन्य नामचाप खेल
शुरुआत तिथिअक्षय तृतीया
कारणभगवान जगन्नाथ
उत्सव विधिभजन कीर्तन, झांकी,आरती,नौका विहार

Chandan Yatra, Puri in English

Chandan Yatra is the longest festival celebrated at the Jagannath Temple in Jagannath Puri, Odisha. Chandan Yatra meaning sandalwood, which lasts for 42 days, is celebrated in two parts: Bahar Chandan and Bhitar Chandan.

चंदन यात्रा का महत्व

चंदन यात्रा का यह मान्यता है की भीषण गर्मी के कारण भगवान को चंदन के लेप से लिप्त किया जाता है। 21 दिनों की बहार चंदन उत्सव की अवधि में भगवान को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए चंदन यात्रा का त्यौहार मनाया जाता है।

भजे व्रजिका-मंडनम समस्त-पाप-खंडनम्
स्व-भक्त-चित्त-रंजनं सदाैव नंद-नंदनम
सु-पिच्चा-गुच्चा-मस्तकम् सु-नाद-वेन्नु-हस्तकम्
अनंग-रंग-सागरम नमामि कृष्णा-नगरम
॥ मनमोहन सुंदरम ॥

संबंधित जानकारियाँ

भविष्य के त्यौहार
9 May 202727 April 202816 May 20295 May 2030
आवृत्ति
वार्षिक
समय
42 दिन
शुरुआत तिथि
अक्षय तृतीया
महीना
अप्रैल - मई
मंत्र
ॐ केशवाय नमः स्वाहा, ॐ नारायणाय नमः स्वाहा, माधवाय नमः स्वाहा
कारण
भगवान जगन्नाथ
उत्सव विधि
भजन कीर्तन, झांकी,आरती,नौका विहार
महत्वपूर्ण जगह
पुरी ओडिशा
पिछले त्यौहार
30 April 2025
अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस त्योहार को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
×
Bhakti Bharat APP