Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

✨अक्षय तृतीया - Akshaya Tritiya

Akshaya Tritiya Date: Sunday, 19 April 2026
अक्षय तृतीया

वैशाख के शुक्ल पक्ष की तृतीया को आने वाले इस हिंदू त्यौहार को अक्षय तृतीया अथवा अख तीज के नाम से जाना जाता है। अक्षय शब्द का अर्थ जो कभी भी कम न हो होता है। वैदिक ज्योतिष अक्षय तृतीया को सभी कु-प्रभावों से मुक्त शुभ दिन मानते हैं, अतः इस दिन किसी भी शुभ कार्य को प्रारंभ करने के लिए किसी भी मुहूर्त की आवश्यकता को नही माना गया है।

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका फल अक्षय मिलता है अर्थात उनका पुण्य कभी भी कम नहीं होता है। इसलिए इस दिन किए गये जप, यज्ञ, पितृ-तर्पण, दान-पुण्य का लाभ कभी भी कम नहीं होता है, एवं हमेशा के लिए व्यक्ति के साथ ही रहता है।

वैसे तो सभी बारह महीनों की शुक्ल पक्षीय तृतीया शुभ होती है, किंतु वैशाख माह की अक्षय तृतीया तिथि स्वयंसिद्ध मुहूर्तो में मानी गई है।

भगवान जगन्नाथ चंदन यात्रा विशेष 2025: आरती | भजन | मंत्र | नामवली | कथा | मंदिर | भोग प्रसाद

धन को अधिक महत्ता देने वाले ज्यादातर लोग, इस दिन सोना खरीदते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से आने वाले भविष्य में उनकी समृद्धि एवं धन की वृद्धि होती रहेगी।

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन त्रेता युग का आरंभ हुआ था। आमतौर पर अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती एक ही दिन होती है, परन्तु तृतीया तिथि के प्रारंभ होने के आधार पर परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया से एक दिन पूर्व भी हो सकती है। अक्षय-तृतीया के दिन बालक श्रीकृष्ण का मुंडन संस्कार हुआ था।

संबंधित अन्य नामअक्षय तृतीया, आखा तीज, अख तीज
शुरुआत तिथिवैशाख शुक्ला तृतीया
कारणधर्म, पुण्य, धन और कर्म आदि अक्षय फल
उत्सव विधिउत्सव, व्रत, दान, पूजन

Akshaya Tritiya in English

This festival which comes on Tritiya of Shukla Paksha of Vaishakh is known as Akshaya Tritiya or Akh Teej. Akshaya Tritiya Puja Muhurta | Akshaya Tritiya Gold Buying Time. Meaning of the word Akshay which is never less. akshaya tritiya, akha teej, akshaya tritiya shubh yog.

अक्षय तृतीया कब है? - Akshaya Tritiya Kab Hai

19 April 2026
अक्षय तृतीया रविवार, 19 अप्रैल, 2026
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त - 10:49 AM से 12:20 PM

तृतीया तिथि प्रारम्भ - 19 अप्रैल 2026 को 10:49 AM बजे
तृतीया तिथि समाप्त - 20 अप्रैल 2026 को 07:27AM बजे

अक्षय तृतीया सोना खरीदने का समय - 20 अप्रैल, सुबह 10:49 बजे से सुबह 05:51 बजे तक

अन्य शहरों में अक्षय तृतीया मुहूर्त
10:49 AM से 12:34 PM - पुणे
10:49 AM से 12:20 PM - नई दिल्ली
10:49 AM से 12:08 PM - चेन्नई
10:49 AM से 12:26 PM - जयपुर
10:49 AM से 12:15 PM - हैदराबाद
10:49 AM से 12:21 PM - गुरुग्राम
10:49 AM से 12:22 PM - चण्डीगढ़
10:49 AM से 11:36AM - कोलकाता
10:49 AM से 12:38 PM - मुम्बई
10:49 AM से 12:19 PM - बेंगलूरु
10:49 AM से 12:39 PM - अहमदाबाद
10:49 AM से 12:20 PM - नोएडा

अक्षय तृतीया के दिन इतिहास में क्या हुआ?

उदयपुर का स्थापना दिवस।

संबंधित जानकारियाँ

भविष्य के त्यौहार
9 May 202727 April 202816 May 20295 May 2030
आवृत्ति
वार्षिक
समय
1 दिन
शुरुआत तिथि
वैशाख शुक्ला तृतीया
समाप्ति तिथि
वैशाख शुक्ला तृतीया
महीना
अप्रैल / मई
कारण
धर्म, पुण्य, धन और कर्म आदि अक्षय फल
उत्सव विधि
उत्सव, व्रत, दान, पूजन
पिछले त्यौहार
30 April 2025, 10 May 2024, 22 April 2023

वीडियो

अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस त्योहार को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

Ram Bhajan - Ram Bhajan
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP