Shri Hanuman Bhajan
Follow Bhakti Bharat WhatsApp Channel - Follow Bhakti Bharat WhatsApp ChannelDownload APP Now - Download APP NowRam Bhajan - Ram BhajanRam Bhajan - Ram Bhajan

🌳वट पूर्णिमा - Vat Purnima

Vat Purnima Date: Tuesday, 10 June 2025
वट पूर्णिमा

सुहागन महिलाएं अपने सास-ससुर एवं पति की लम्बी उम्र के लिए वट पूर्णिमा व्रत को रखतीं हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारतीय राज्यों में महिलाएं इसे ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को मानतीं हैं।

जबकि उत्तर भारत जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं उड़ीसा राज्य में वट पूर्णिमा 15 दिन पहिले ही ज्येष्ठ कृष्णा अमावस्‍या को वट सावित्री व्रत के रूप में मनाया जाता है।

भारत में हिंदुओं के बीच दो प्रकार के पंचांग अधिक प्रसिद्ध हैं, अधिकतर त्यौहार इन्हीं अमानता एवं पूर्णिमानता पांचंगों पर आधारित हैं। वैसे तो दोनों ही कैलेंडर में व्रत और त्योहार एक ही दिन पड़ते हैं, परंतु कुछ त्यौहार में यह दिनों का भी अंतर हो जाता है।

उत्तर भारत के पूर्णिमानता पंचांग के अनुसार वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाता है।जबकि दक्षिण के अमानता पंचांग के अनुसार इसे ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को मनाते है, तथा वट पूर्णिमा व्रत भी कहते है।

दोनों ही पंचागों के अनुसार व्रत एवं उसके पीछे की पौराणिक कथा समान ही है।

वट सावित्री व्रत कैसे रखें
सुहागिन महिलाओं के बीच प्रसिद्ध करवा चौथ व्रत के ही अनुरूप वट सावित्री व्रत का महत्व है। कई स्त्रियाँ इस अनुष्ठान में तीन दिन का उपवास रखती हैं। तीन दिन तक व्रत रखना कभी-कभी संभव नहीं हो पाता है, अतः पहले दिन रात को खाना खा लिया जाता है, दूसरे दिन फलाहार किया जा सकता है, तथा तीसरे दिन पूर्ण व्रत का पालन किया जाता है।

संबंधित अन्य नामवट पूर्णिमा व्रत
शुरुआत तिथिज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा
कारणपति की लंबी उम्र हेतु।
उत्सव विधिव्रत, दान, पूजा।

Vat Purnima in English

Suhagan women keep Vat Purnima fast for the long life of their in-laws and husband. Women in Maharashtra, Gujarat and South Indian states observe it on Jyestha Shukla Purnima.

वट पूर्णिमा व्रत कब है? | Vat Purnima Vrat Kab Hai?

मंगलवार, 10 जून 2025 | ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा [दिल्ली]
वट सावित्री अमावस्या व्रत सोमवार, मई 26, 2025
पूर्णिमा : 10 जून 2025, 11:35 AM - 11 जून 2025, 1:13 PM

संबंधित जानकारियाँ

भविष्य के त्यौहार
29 June 202618 June 20276 June 2028
आवृत्ति
वार्षिक
समय
1 दिन
शुरुआत तिथि
ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा
समाप्ति तिथि
जून
कारण
पति की लंबी उम्र हेतु।
उत्सव विधि
व्रत, दान, पूजा।
महत्वपूर्ण जगह
दक्षिण भारत के घरों मे।
पिछले त्यौहार
21 June 2024, 3 June 2023, 14 June 2022
अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस त्योहार को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Aditya Hridaya Stotra - Aditya Hridaya Stotra
×
Bhakti Bharat APP