मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ श्री नेमिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक। |
| ◉ श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र। |
| ◉ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म स्थान। |
श्री शौरिपुर बटेश्वर दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र के अंतर्गत आने वाला शौरीपुर जैन मंदिर, जैन संप्रदाय के 22वें तीर्थंकर श्री नेमिनाथ भगवान का कल्याणक / अवतार स्थान है। भागवान नेमिनाथ को अरिष्टनेमि के नाम से भी जाना जाता है। शौरीपुर जैन मंदिर आगरा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर से 3 किलोमीटर दूर यमुना नदी के बीहड़ में स्थापित है।
जैन समाज के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ, भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण के चचेरे भाई थे। नेमिनाथ जी का जन्म शौरीपुर मे ही हुआ था। अतः यह मंदिर जैन समाज के बीच एक तीर्थ स्थल के रूप मे पूजा जाता है।
दो अलग-अलग अवधारणा के अंतर्गत शौरीपुर सिद्धक्षेत्र अर्थात मुक्ति सिद्धक्षेत्र तथा बटेश्वर अतिशयक्षेत्र अर्थात चमत्कार का स्थान को मिलकर श्री शौरिपुर बटेश्वर दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र कहा गया है।
सहस्त्रों वर्ष पूर्व, पवित्र नदी यमुना के तट पर शौरीपुर एक विशाल नगरी हुआ करती थी। इस नगरी को महाराज शूरसेन ने बसाया था, इस कारण इसका नाम शौरीपुर हुआ। महाराज शूरसेन की पीढ़ी में ही महाराज समुद्र विजय हुए, जिनके दस भाई थे। जिनके छोटे भाई भगवान श्रीकृष्ण के पिता वसुदेव जी थे।

Main Shikhar of Shauripur Jain Mandir / Temple

Main Shikhar of Bateshwar Jain Mandir / Temple

Beautiful symmetric view

Back side garden

Maximum Shikhar in a View

Back side garden

Closeup of Shikhar

Closeup of Shikhars and flag shows continuity

शौरीपुर जैन मंदिर

Prachin Digambar Jain Mandir, Baruwa Math

Entry gate of main Temple

Park Area

शौरीपुर जैन मंदिर

Beautiful view of small math

Beginning of Chambal beehad towards temple

Bateshwar Atishaya Kshetra

Beautiful View

White Temple
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।