Shri Ram Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

हे गोवर्धन गिरधारी, तुझे पूजे दुनिया सारी - भजन (Hey Govardhan Girdhari Tujhe Puje Duniya Saari)


हे गोवर्धन गिरधारी, तुझे पूजे दुनिया सारी - भजन
हे गोवर्धन गिरधारी,
तुझे पूजे दुनिया सारी,
तेरी परिक्रमा जो करले,
मिट जाए विपदा सारी,
हे गोवर्धंन गिरधारी,
तुझे पूजे दुनिया सारी ॥
है सात कोस की परिक्रमा,
बड़ी भारी है इनकी महिमा,
कानो में कुण्डल चमकत है,
ठोड़ी पे हिरा दमकत है,
तेरी झांकी बड़ी मनोहारी,
तुझे पूजे दुनिया सारी,
हे गोवर्धंन गिरधारी,
तुझे पूजे दुनिया सारी ॥

आज अन्नकूट का भोग लगा,
तेरा छप्पन भोग क्या खूब सजा,
इतने व्यंजन बनवाए है,
घर घर से सब ले आए है,
करे नृत्य सकल नर नारी,
तुझे पूजे दुनिया सारी,
हे गोवर्धंन गिरधारी,
तुझे पूजे दुनिया सारी ॥

कुछ तो माखन को बल बढ्यो,
कुछ ग्वालन करि सहाय,
श्री राधे जु की कृपा ते,
मैंने गिरिवर लियो उठाय,
यूँ बोले मदन मुरारी,
तुझे पूजे दुनिया सारी,
हे गोवर्धंन गिरधारी,
तुझे पूजे दुनिया सारी ॥

हे गोवर्धन गिरधारी,
तुझे पूजे दुनिया सारी,
तेरी परिक्रमा जो करले,
मिट जाए विपदा सारी,
हे गोवर्धंन गिरधारी,
तुझे पूजे दुनिया सारी ॥

Hey Govardhan Girdhari Tujhe Puje Duniya Saari in English

Hey Govardhan Girdhari, Tujhe Puje Duniya Saari, Teri Parikrama Jo Karle, Mit Jaye Bipda Sari, Hey Govardhan Girdhari, Tujhe Puje Duniya Saari ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

कृपा की न होती जो, आदत तुम्हारी - भजन

कृपा की न होती जो, आदत तुम्हारी, तो सूनी ही रहती, अदालत तुम्हारी

प्रभु के चरणों से सच्चा प्यार: भजन

रावण ने राम से बैर किया उसे अब भी जलाया जाता है, बन भक्त विभीषण शरण गए घर बार उसी का हो जाए, प्रभु के चरणों से गर सच्चा प्यार किसी को हो जाये ॥

जिसको जीवन में मिला सत्संग है: भजन

जिसके जीवन मैं मिला सत्संग हैं, उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है। जिसे जीवन मैं मिला सत्संग हैं...

मेरे राम अयोध्या आए: भजन

उत्सव भारी सभी मनाओ री, मेरे राम अयोध्या आए, मेरे राम अयोध्या आए, प्रभु राम अपने घर आए ॥

राम भजन - श्री रामजी पधारे

रामजी पधारे , श्री रामजी पधारे, हे ! देखो अवध नगरीय में रामजी पधारे

डोंट वरी मईया है पास खड़ी

अब तो, तुम ना, घबराओ, मईया जी के, गुण गाओ । हर संकट, मिट जाएगा, एक बार, मिलकर गाओ ॥ डोंट वरी, मईया है, पास खड़ी x॥-॥

जय गणेश गणनाथ दयानिधि - भजन

जय गणेश गणनाथ दयानिधि, सकल विघन कर दूर हमारे, प्रथम धरे जो ध्यान तुम्हारो..

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP