बड़ा साँचा है शिव का द्वारा - भजन (Bada Sancha Hai Shiv Ka Dwara)


सर को झुका आके,
सर को झुका,
यहाँ झुकता जहान आके सारा,
पल में ये तेरी भर देगा झोलियाँ,
बड़ा साँचा है शिव का द्वारा,
पल में ये तेरी भर देगा झोलियाँ,
बड़ा साँचा हैं शिव का द्वारा ॥
गंगा की निर्मल धारा,
चौखट पे चूमती,
बाबा भूतनाथ के वो,
चरणों को चूमती,
चरणों को चूमती,
बैठे सामने निहारे मैया तारा,
पल में ये तेरी भर देगा झोलियाँ,
बड़ा साँचा हैं शिव का द्वारा ॥

नूर महिपाल जी का,
इसमें समाया है,
गुरुवर ने आशियाँ ये,
प्यार से सजाया है,
प्यार से सजाया है,
जीवन चरणों में गुजारा,
पल में ये तेरी भर देगा झोलियाँ,
बड़ा साँचा हैं शिव का द्वारा ॥

मरघट के वासी है ये,
भूतों के नाथ है,
‘हर्ष’ कोई ना जिनका,
उनके ये साथ है,
उनके ये साथ है,
दीन दुखियों का यही सहारा,
दीन दुखियों का यही सहारा,
पल में ये तेरी भर देगा झोलियाँ,
बड़ा साँचा हैं शिव का द्वारा ॥

सर को झुका आके,
सर को झुका,
यहाँ झुकता जहान आके सारा,
पल में ये तेरी भर देगा झोलियाँ,
बड़ा साँचा है शिव का द्वारा,
पल में ये तेरी भर देगा झोलियाँ,
बड़ा साँचा हैं शिव का द्वारा ॥
Bada Sancha Hai Shiv Ka Dwara - Read in English
Sar Ko Jhuka Aake, Sar Ko Jhuka, Yahan Jhukata Jahaan Aake Sara, Pal Mein Ye Teri Bhar Dega Jholiyan, Bada Saancha Hai Shiv Ka Dwara, Pal Mein Ye Teri Bhar Dega Jholiyan, Bada Saancha Hai Shiv Ka Dwara ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

भगवान बुद्ध वन्दना

नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मा सम्बुद्धस्स। नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मा सम्बुद्धस्स।...

उज्जैन के महाराज हो, दीनो के दीनानाथ हो - भजन

उज्जैन के महाराज हो, दीनो के दीनानाथ हो, तुम कालों के काल हो, बाबा महाकाल हो ॥

चली पनिया भरन शिव नार - भजन

इठलाती हुई बल खाती हुई, चली पनिया भरन शिव नार, सागर में उतारी गागरिया ॥

भोले तेरी निराली शान - भजन

भोले तेरी निराली शान, करे जगत का तू कल्याण, सबको शरण में रखले अपनी, तुझसा नहीं महान, ओ भोले तेरा जवाब कहाँ, भोलें तेरी निराली शान ॥

काल क्या करेगा महाकाल के आगे: भजन

काल क्या करेगा महाकाल के आगे, कर लूँगा दो दो बात मैं, उस काल के आगे..