गजरा गिर गया जमुना जल में - भजन (Gajara Gir Gaya Jamuna Jal Me)


जमुना के तट पर,
मारी नजरिया ऐसी सांवरिया ने,
घायल हो गई पल में,
गजरा गिर गया जमुना जल में,
की गजरा गिर गया जमुना जल में ॥
लेने गगरिया गई थी बजरिया,
बजरिया में मिल गया वो,
बांके सांवरिया,
गगरी मेरी छीन के उसने,
बईया मरोड़ी,
बईया यूँ मरोड़ के पूछे,
क्या मर्जी है तेरी,
फिर ऐसे मैं शरमाई,
निकला वो तो हरजाई,
चली गई एक पल में,
की गजरा गिर गया जमुना जल में ॥

प्रीत में उसके ऐसे खोयी,
ना में जागी ना में सोई,
मेरा आँचल पायल काजल,
तीनो कर गया घायल,
थर थर कांपे मेरी काया,
डोल रहा मन पागल,
फिर काटे कटे ना वो रैना,
बेरी छीन के ले गयो चैना,
चली गई एक पल में,
की गजरा गिर गया जमुना जल में ॥

जमुना के तट पर,
मारी नजरिया ऐसी सांवरिया ने,
घायल हो गई पल में,
गजरा गिर गया जमुना जल में,
की गजरा गिर गया जमुना जल में ॥
Gajara Gir Gaya Jamuna Jal Me - Read in English
Jamuna Ke Tat Par, Maari Najariya Aisi Sanwariya Ne, Ghayal Ho Gayi Pal Mein, Gajra Gir Gaya Jamuna Jal Mein, Ki Gajra Gir Gaya Jamuna Jal Mein ॥
Bhajan Shri Vishnu BhajanShri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shayam BhajanKrishn Janmasthami Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

जरी की पगड़ी बांधे, सुंदर आँखों वाला: भजन

जरी की पगड़ी बांधे, सुंदर आँखों वाला, कितना सुंदर लागे बिहारी..

क्यों घबराता है पल पल मनवा बावरे - भजन

क्यों घबराता है, पल पल मनवा बावरे, चल श्याम शरण में, मिलेगी सुख की छाँव रे, जीवन की राह में, थक गए हो तेरे पाँव रे, ओ बावरे, ओ बावरे...

भजन: मेरो लाला झूले पालना, नित होले झोटा दीजो !

मेरो लाला झूले पालना, नित होले झोटा दीजो, नित होले झोटा दीजो, नित होले झोटा दीजो

चन्दन चौक पुरावा मंगल कलश सजावा: भजन

चन्दन चौक पुरावा, मंगल कलश सजावा, आओ आओ ना बाबा जी, म्हारे आंगणे, आओ आओ ना बाबा जी, म्हारे आंगणे, चंदन चौक पुरावा ॥

श्री गोवर्धन वासी सांवरे लाल - भजन

श्री गोवर्धन वासी सांवरे लाल, तुम बिन रह्यो न जाय हो ॥ बृजराज लडेतोलाडिले ॥