हार गया हूँ जग से बाबा: भजन (Haar Gaya Hoon Jag Se Baba)


हार गया हूँ जग से बाबा,
मुझको गले लगा लो तुम,
लायक नहीं हूँ दर के तेरे,
लायक नहीं हूँ दर के तेरे,
लायक मुझको बना लो तुम,
हार गया हूं जग से बाबा,
मुझको गले लगा लो तुम ॥
पापी हूँ या कपटी हूँ मैं,
जैसा भी हूँ तेरा हूँ,
अपनों ने ठुकराया मुझको,
मैं बिलकुल अकेला हूँ,
सर पे रख दो हाथ मेरे अब,
अपनी शरण में बुला लो तुम,
हार गया हूं जग से बाबा,
मुझको गले लगा लो तुम ॥

दीनों के तुम दाता हो फिर,
क्यों झोली मेरी खाली है,
सब भक्तों की बिगड़ी बनाई,
अब बाबा मेरी बारी है,
लीले चढ़ के जल्दी आओ,
आकर लाज बचाओ तुम,
हार गया हूं जग से बाबा,
मुझको गले लगा लो तुम ॥

तेरे सिवा ना कोई मेरा,
किसको हाल सुनाऊँ मैं,
‘अर्चू’ पे क्या बीत रही है,
कैसे तुझसे छुपाऊं मैं,
बिच भंवर में अटकी नैया,
आकर पार लगा दो तुम,
हार गया हूं जग से बाबा,
मुझको गले लगा लो तुम ॥

हार गया हूँ जग से बाबा,
मुझको गले लगा लो तुम,
लायक नहीं हूँ दर के तेरे,
लायक नहीं हूँ दर के तेरे,
लायक मुझको बना लो तुम,
हार गया हूं जग से बाबा,
मुझको गले लगा लो तुम ॥
Haar Gaya Hoon Jag Se Baba - Read in English
Haar Gaya Hun Jag Se Baba, Mujhko Gale Se Laga Le Tu, Layak Nahi Hun Dar Ke Tere, Layahi Hun Dar Ke Tere, Layak Mujhko Bana Lo Tum, Haar Gaya Hun Jag Se Baba, Mujhko Gale Se Laga Le Tu ॥
Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

जय गणेश गणनाथ दयानिधि - भजन

जय गणेश गणनाथ दयानिधि, सकल विघन कर दूर हमारे, प्रथम धरे जो ध्यान तुम्हारो..

गौरी गणेश मनाऊँ आज सुध लीजे हमारी - भजन

गौरी गणेश मनाऊँ, आज सुध लीजे हमारी । सुरहिन गैया को गोबर मनागौं, दिग धर अगना लीपाऊं, आज सुध लीजे हमारी..

सुन राधिका दुलारी में - भजन

सुन राधिका दुलारी में, हूँ द्वार का भिखारी, तेरे श्याम का पुजारी..

रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति - भजन

रिध्दि सिद्धि के दाता सुनो गणपति, आपकी मेहरबानी हमें चाहिये, पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका, लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिये, रिध्दि सिध्धि के दाता सुणो गणपति ॥

गणपति करते चरणों में हम है नमन - भजन

गणपति करते चरणों में हम है नमन, करे पूजा तुम्हारी सब हो के मगन, शिव गौरा के लाल को ध्याते है हम, हे गणपति तुमको मनाते है हम, गणपति करते चरणो में हम है नमन, करे पूजा तुम्हारी सब हो के मगन ॥