जय बजरंगी बोले, वो कभी ना डोले - भजन (Jay Bajrangi Bole Vo Kabhi Na Dole)


बोले बोले रे जयकारा,
जो बाबा का बोले,
जय बजरंगी बोले,
वो कभी ना डोले,
जय बजरंगी बोलें,
वो कभी ना डोले ॥
केसरी नंदन हे जगवंदन,
केसरी नंदन हे जगवंदन,
अंजनी माँ का लाला,
सबसे बढ़कर शक्ति तेरी,
तेरा रूप निराला,
गदा हाथ में लाल लंगोटा,
सिर पे मुकुट निराला,
तन पे लाल सिंदूर लगा के,
लाल देह कर डाला,
तेरे द्वार पे खड़े है,
तेरे भक्त भोले,
जय बजरंगी बोलें,
वो कभी ना डोले ॥

श्री राम का सीता माँ को,
श्री राम का सीता माँ को,
जब सन्देश सुनाया,
अजर अमर रहने का तूने,
वर माता से पाया,
तन मन में तेरे राम बसे है,
राम से ऐसा नाता,
निशदिन राम रटन की तुम तो,
फेरते रहते माला,
पत्ते पत्ते डाली डाली में,
तू राम टटोले,
जय बजरंगी बोलें,
वो कभी ना डोले ॥

बोले बोले रे जयकारा,
जो बाबा का बोले,
जय बजरंगी बोले,
वो कभी ना डोले,
जय बजरंगी बोलें,
वो कभी ना डोले ॥
Jay Bajrangi Bole Vo Kabhi Na Dole - Read in English
Bole Bole Re Jayakara, Jo Baba Ka Bole, Jay Bajarangi Bole, Vo Kabhi Na Dole, Jay Bajarangi Bole, Vo Kabhi Na Dole ॥
Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

चंदन है इस देश की माटी: भजन

चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है । हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा बच्चा राम है..

उस देश को दुनिया में हिन्दुस्तान कहते है: धार्मिक देशभक्ति भजन

हम हार मान ने वाले इंसान नहीं है, जो पीठ दिखा कर भागे वो बेजान नहीं है, सुर वीरो की भूमि हम जिस धरा पे रहते है,
उस देश को दुनिया में हिन्दुस्तान कहते है ॥

भारत है पहचान मेरी: धार्मिक देशभक्ति भजन

भारत है पहचान मेरी और तिरंगा शान मेरी, दुनिया में सबसे न्यारा मुझे देश जान से प्यारा है, बस ये ही स्वर्ग द्वारा इसके लिए तो हरपल हाजिर जान मेरी, भारत है पहचान मेरी और तिरंगा शान मेरी ॥

वन्दे मातरम् - राष्ट्रगीत

वन्दे मातरम् सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम् शस्यशामलां मातरम् ।

हमारा प्यारा हिंदुद्वीप - राष्ट्र गीत

हमारा प्यारा हिंदुद्वीप, हम हैं इसके प्रहरी और प्रदीप । अब उठो जगो हे आर्यवीर! उत्ताल प्रचंड समरसिन्धु समीप ॥..