जिनके हृदय हरि नाम बसे - भजन (Jinke Hriday Hari Naam Base)


जिनके हृदय हरि नाम बसे,
तिन और का नाम लिया ना लिया ।
जिनके हृदय हरि नाम बसे,
जिन के द्वारे पर गंग बहे,
जिन के द्वारे पर गंग बहे,
तिन कूप का नीर पीया ना पीया,
तिन कूप का नीर पीया ना पीया ।

जिनके हृदय हरि नाम बसे,
तिन और का नाम लिया ना लिया ।
जिनके हृदय हरि नाम बसे,

जिन काम किया परमार्थ का,
जिन काम किया परमार्थ का,
तिन हाथ से दान दिया ना दिया,
तिन हाथ से दान दिया ना दिया ।

जिनके हृदय हरि नाम बसे,
तिन और का नाम लिया ना लिया ।
जिनके हृदय हरि नाम बसे,

जिन के घर एक सपूत भयो,
जिन के घर एक सपूत भयो,
तिन लाख कपूत भया ना भया,
तिन लाख कपूत भया ना भया ॥

जिनके हृदय हरि नाम बसे,
तिन और का नाम लिया ना लिया ।
जिनके हृदय हरि नाम बसे,

जिन मात पिता की सेवा करी,
जिन मात पिता की सेवा करी,
तिन तीर्थ व्रत किया ना किया,
तिन तीर्थ व्रत किया ना किया ॥

जिनके हृदय हरि नाम बसे,
तिन और का नाम लिया ना लिया ।
जिनके हृदय हरि नाम बसे,

जिन के द्वारे पर गंग बहे,
तिन कूप का नीर पीया ना पीया ।

जिन काम किया परमार्थ का,
तिन हाथ से दान दिया ना दिया ।

जिन के घर एक सपूत भयो,
तिन लाख कपूत भया ना भया ।

जिन मात पिता की सेवा करी,
तिन तीर्थ व्रत किया ना किया ।

तुलसीदास विचार कहे,
तुलसीदास विचार कहे,
कपटी को मीत किया ना किया,
कपटी को मीत किया ना किया ॥

जिनके हृदय हरि नाम बसे,
तिन और का नाम लिया ना लिया ।
जिनके हृदय हरि नाम बसे,
Jinke Hriday Hari Naam Base - Read in English
Jinke Hriday Hari Naam Base, Tin Aur Ka Naam Liya Na Liya । Jinke Hriday Hari Naam Base
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanMata Sita BhajanRam Sita Vivah BhajanAnup Jalota Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

उठो सोने वालों सबेरा हुआ है - भजन

उठो सोने वालों सबेरा हुआ है । वतन के फकीरों का फेरा हुआ है ॥ उठो अब निराशा निशा खो रही है..

ओ सोने वाले जाग जा - भजन

किस धुन में बैठा बावरे, और तू किस मद में मस्ताना है, ओ सोने वाले जाग जा, संसार मुसाफिर खाना है

आदियोगी - दूर उस आकाश की गहराइयों में

दूर उस आकाश की गहराइयों में, एक नदी से बह रहे हैं आदियोगी...

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं - भजन

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम । कौन कहता हे भगवान आते नहीं..