मेरा कोई न सहारा बिन तेरे - भजन (Mera Koi Na Sahara Bin Tere)


मेरा कोई न सहारा बिन तेरे,
ओ शिव शंकर मेरे,
ओ भोले बाबा मेरे,
मैं तो जनम जनम भटका हूँ,
जगा दे अब भाग्य मेरे,
ओ शिव शंकर मेरे ॥
छोड़ दुनिया के सारे झूठे नाते,
भोले मैं तेरे द्वार आ गया,
मैं तो दुनिया के दुखो से हूँ हारा,
मैं तो दुनिया के दुखो से हूँ हारा,
मिटा दे सब दुःख मेरे,
ओ शिव शंकर मेरे,
ओ भोले बाबा मेरे ॥

मेरे पांवो में पड़े है देखो छाले,
तेरे दर आते आते,
तेरा मंदिर तो मेरा है द्वारा,
तेरा मंदिर तो मेरा है द्वारा,
लगाने आया मैं हूँ डेरे,
ओ शिव शंकर मेरे,
ओ भोले बाबा मेरे ॥

तेरे चरणों में जीवन बीते,
यही है विनती मेरी,
मेरी विनती स्वीकार तू करना,
मेरी विनती स्वीकार तू करना,
हे शिव शंकर मेरे,
ओ शिव शंकर मेरे,
ओ भोले बाबा मेरे ॥

मेरा कोई न सहारा बिन तेरे,
ओ शिव शंकर मेरे,
ओ भोले बाबा मेरे,
मैं तो जनम जनम भटका हूँ,
जगा दे अब भाग्य मेरे,
ओ शिव शंकर मेरे ॥
Mera Koi Na Sahara Bin Tere - Read in English
Mera Koi Na Sahara Bin Tere, O Shiv Shankar Mere, O Bhole Baba Mere, Main To Janam Janam Bhatka Hun, Jaga Do Ab Bhagya Mere, O Shiv Shankar Mere ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

श्याम प्यारे की है सरकार, हमें डर काहे को: भजन

श्याम प्यारे की है सरकार, हमें डर काहे को, काहे को डर काहे को, नीले वाले की है सरकार, हमें डर काहे को ॥

श्याम ऐसो जिया में समाए गयो री: भजन

श्याम ऐसो जिया में, समाए गयो री, मेरे तन मन की, सुधबुध भुलाय गयो री ॥


भजन: लाड़ली अद्भुत नजारा, तेरे बरसाने में है

किशोरी ले चल परली पार, राधिके ले चल परली पार, श्यामा चल परली पार...

जीवन है तेरे हवाले, मुरलिया वाले - भजन

जीवन है तेरे हवाले, मुरलिया वाले, हम कठ पुतली तेरे हाथ की..

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...