मोरे उज्जैन के राजा करों किरपा - भजन (More Ujjain Ke Raja Karo Kirpa)


मोरे उज्जैन के राजा करो किरपा ॥दोहा – महाकाल सो नाम नहीं,
और उज्जैन सो कोई धाम,
करले मेरे महाकाल की भक्ति,
तेरे हो जाए सब काम ॥

मोरे उज्जैन के राजा करो किरपा,
मोरे राजा महाराजा करो किरपा ॥

शीश गंग तन भस्मी धारी,
रूप अनुपम नंदी सवारी,
तेरी शरण में काल भी हारे,
तुम अनंत कई नाम तुम्हारे,
करो किरपा,
मोरें उज्जैन के राजा करो किरपा,
मोरे राजा महाराजा करो किरपा ॥

जिसके मन में शिव ना समाया,
उसने कहाँ फिर शिव को पाया,
फूल नहीं इसलिए भी लाया,
खुद को अर्पण करने आया,
करो किरपा,
मोरें उज्जैन के राजा करो किरपा,
मोरे राजा महाराजा करो किरपा ॥

मैं एक दीपक भोले बाबा,
तुम इस दिप की ज्योति,
तेरे नाम से भगत की बाबा,
दुनिया जगमग होती,
अर्जी सुनो उज्जैन के राजा,
किस्मत मेरी खोटी,
करो किरपा,
मोरें उज्जैन के राजा करो किरपा,
मोरे राजा महाराजा करो किरपा ॥

मोरे उज्जैन के राजा करों किरपा,
मोरे राजा महाराजा करो किरपा ॥
More Ujjain Ke Raja Karo Kirpa - Read in English
More Ujjain Ke Raja Karo Kirpa, More Raja Maharaj Karo Kirpa ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah BhajanAnuradha Paudwal Bhajan

अन्य प्रसिद्ध मोरे उज्जैन के राजा करों किरपा - भजन वीडियो

Debashish Dasgupta

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

तेरा जग है करें गुणगान, गजानन लम्बोदर - भजन

तेरा जग है करें गुणगान, गजानन लम्बोदर, लम्बोदर हे लम्बोदर, लम्बोदर हे लम्बोदर, तू जग में सबसे महान, गजानन लम्बोदर, तेरा जग है करे गुणगान, गजानन लम्बोदर ॥

गजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है - भजन

गजानंद महाराज पधारो, कीर्तन की तैयारी है, आओ आओ बेगा आओ, चाव दरस को भारी है॥

प्रीत मे पूजे नाम तुम्हारा - भजन

प्रीत मे पूजे नाम तुम्हारा, गणपति जगत खिवैया, शिव नँदन अब आज हमारी, पार लगाना नैय्या, जय गौरी के लाला ॥

गोरा रानी ने जपी ऐसी माला: भजन

गौरा से बोले शम्भू काहे पुकारा, गौरा जी बोली चाहूँ साथ तुम्हारा, तुम जैसा नाथ नहीं कोई निराला, गोरा रानी ने जपी ऐसी माला, मिला है देखो डमरू वाला ॥

जपो बम बम रटो बम बम - भजन

जपो बम बम रटो बम बम, मिटेंगे अपने सारे गम, जपों बम बम रटों बम बम, मिटेंगे अपने सारे गम, ये भोले का महामन्त्रम, ये भोले का महामन्त्रम, सदा रटते रहेंगे हम, जपों बम बम रटों बम बम, मिटेंगे अपने सारे गम ॥