मुझे तेरा सहारा सदा चाहिए: भजन (Mujhe Tera Sahara Sada Chahiye)


आसरा इस जहाँ का मिले न मिले,
मुझे तेरा सहारा सदा चाहिए ॥
चाँद तारे फलक पर दिखे ना दिखे,
मुझ को तेरा नज़ारा सदा चाहिए,
धन दौलत जहाँ की मिले ना मिले,
सतगुरु तेरे चरणों की रज चाहिए ॥

यहाँ खुशिया हैं कम, और ज्यादा है गम,
जहाँ देखो वहीँ है देखो भरम ही भरम,
मेरी महफ़िल में शम्मा जले ना जले,
मेरे दिल में उजाला तेरा चाहिए ॥

कभी वैराग है, कभी अनुराग है,
यहाँ बदले हैं माली वही बाग़ है,
मेरी चाहत की दुनिया बसे ना बसे,
मेरे दिल में बसेरा तेरा चाहिए ॥

मेरी धीमी है चाल, और पथ है विशाल,
हर कदम पर मुसीबत अब तू ही संभाल,
पैर मेरे थकें हैं, चले ना चले,
मेरे दिल में इशारा तेरा चाहिए ॥

कभी बैराग है, कभी अनुराग है,
जिन्दगी बिन धुंए की अजब आग है,
मान सम्मान जग में मिले ना मिले,
बस कृपा होनी बाबा तेरी चाहिए ॥

आसरा इस जहाँ का मिले न मिले,
मुझे तेरा सहारा सदा चाहिए ॥
Mujhe Tera Sahara Sada Chahiye - Read in English
Aasra Is Jahaan Ka Mile Na Mile, Mujhe Tera Sahara Sada Chahiye ॥
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanRam Katha BhajanAyodhya Dham Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

साड्डे खोल दे नसीबां वाले ताले - भजन

साडे, खोल दे, नसीबां वाले ताले...मइया, तेरे हथ चाबियां ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना - भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते लोग इसे राम का दिवाना..

श्री हनुमान-बालाजी भजन

सुंदरकांड, हनुमान जयंती, मंगलवार व्रत, शनिवार, बूढ़े मंगलवार में गाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री हनुमान-बालाजी के भजन..