नमामि-नमामि अवध के दुलारे - भजन (Namami Namami Awadh Ke Dulare)


नमामि-नमामि अवध के दुलारे ।
खड़ा हाथ बांधे मैं दर पर तुम्हारे ॥
न करता हूं भक्ति न जप योग साधन ।
कैसे कटेंगे यह माया के बंधन ॥
दुःखी दीन हो के यह मनवा पुकारे ॥
नमामि-नमामि अवध के दुलारे ।
भंवर में पड़ी आ के नैया यह मेरी ।
सहारा न दूजा है इक आस तेरी ॥
तू बन के खिवैया लगा दे किनारे ॥
नमामि-नमामि अवध के दुलारे ।

मैं कामी हूं क्रोधी हूं लोभी अवारा ।
लिया नाम दिल से कभी न तुम्हारा ॥
दया कर क्षमा कर तू बख्श बख्शन हारे ॥
नमामि-नमामि अवध के दुलारे ।
BhaktiBharat Lyrics

बिनती यही है प्रभु के चरण में ।
आये हैं हम सब तुम्हारी शरण में ॥
करो दूर अवगुण जो होवें हमारे ॥
नमामि-नमामि अवध के दुलारे ।
Namami Namami Awadh Ke Dulare - Read in English
Namami-namami Awadh Ke Dulare । Khada Hath Bandhe Main Dar Par Tumhare ॥ Na Karta Hoon Bhakti Na Jap Yog Sadhan ।
Bhajan Shri Ramavtar BhajanBhay Prakat Kripala BhajanBadhai BhajanJanmdin BhajanBirthday BhajanNavjanm BhajanSohar BhajanShri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanRajan Ji Maharaj Bhajan Bhajan

अन्य प्रसिद्ध नमामि-नमामि अवध के दुलारे - भजन वीडियो

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

तेरी जय हो गणेश - भजन

तेरी जय हो गणेश, किस जननी ने तुझे जनम दियो है,..

गजानंद बेगा आओ, साथ रिद्धि सिद्धि ने ल्याओ: भजन

आओ गजानंद प्यारा, बेगा पधारो गणपति जी, दुन्दाला, सुंडाला, गजानंद बेगा आओ, साथ रिद्धि सिद्धि ने ल्याओ, गजानन्द बेगा आओ,
साथ रिद्धि सिद्धि ने ल्याओ ॥

आये है गणेश बप्पा, आज मोरे आंगना - भजन

आये है गणेश बप्पा, आज मोरे आंगना, आये मोरे आंगना, जी आये मोरे आंगना, आये हैं गणेश बप्पा, आज मोरे आंगना ॥

मैंने मन को मंदिर बनाया - भजन

मैंने मन को मंदिर बनाया, ओ गौरी मैया के लाला, तेरी मूरत को उसमे सजाया, ओ गौरी मैया के लाला, ओ गौरी मैया के लाला ॥