रामायण के 7 काण्ड में कोई नही है ऐसा सुन्दरकाण्ड के जैसा - भजन (Ramayan Ke Saat Kand Main Koi Nahi Hai Aisa Sunderkand Ke Jaisa)


तर्ज : प्यासे पंछी नील-गगन के
रामायण के सात काण्ड में
कोई नही है ऐसा
सुन्दरकाण्ड के जैसा..
घर घर में गाया जाता है
कौनसा ग्रंथ है ऐसा
सुन्दरकाण्ड के जैसा..
इतना सरल है हर कोई पड़ले,
शास्त्र नहीं कोई ऐसा
सुन्दरकाण्ड के जैसा..
1.. सुन्दरकाण्ड में बालाजी की
लीला बड़ी है भारी
पग-पग पर श्री राम की जिसने
विपदा हरली सारी
लांघ समंदर.. लंका जलाना..
शौर्य नही कहीं ऐसा
सुन्दरकाण्ड के जैसा..

2.. वार तिथि मुहूर्त मत देखो
जब भी समय हो गालो
रामायण का सार है इसमें
माथे इसे लगा लो
इतना सरल है.. हर कोई पढ़ले..
शास्त्र नही कोई ऐसा
सुन्दरकाण्ड के जैसा..

3.. सुन्दरकाण्ड में बालाजी की
तेज भरी चौपाईयां
नियमित पढ़ने से भगतों
मिटती गम की परछाईयां
अम्बरीष बोले.. कर नही सकता..
चमत्कार कोई ऐसा
सुन्दरकाण्ड के जैसा..

जय श्री राम
जय हनुमान
Bhajan Hanuman BhajanSunderkand BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Path BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanHanuman Jayanti BhajanMangalwar BhajanTuesday Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तेरा जग है करें गुणगान, गजानन लम्बोदर - भजन

तेरा जग है करें गुणगान, गजानन लम्बोदर, लम्बोदर हे लम्बोदर, लम्बोदर हे लम्बोदर, तू जग में सबसे महान, गजानन लम्बोदर, तेरा जग है करे गुणगान, गजानन लम्बोदर ॥

प्रीत मे पूजे नाम तुम्हारा - भजन

प्रीत मे पूजे नाम तुम्हारा, गणपति जगत खिवैया, शिव नँदन अब आज हमारी, पार लगाना नैय्या, जय गौरी के लाला ॥

कोईं शुभ काम हो: भजन

कोईं शुभ काम हो सबसे पहले, गणेशा को हम सब मनाए, रीती देवों ने इसकी चलाई, इस रीती को हम सब निभाए, कोईं शुभ काम हो सबसे पहले, गणेशा को हम सब मनाए, कोईं शुभ काम हो सबसे पहले ॥

गजानंद गौरी जी के लाला, मेरी महफिल में आ जाना - भजन

गजानंद गौरी जी के लाला, मेरी महफिल में आ जाना, मनाएं आज हम तुमको, मेरी महफिल में आ जाना ॥

तुम्हे वंदना तुम्हें वंदना - भजन

तुम्हे वंदना तुम्हें वंदना, हे बुद्धि के दाता, सब वेदों के ज्ञाता, तुम्हें वंदना तुम्हें वंदना ॥