शिवोहम शिवोहम शिवोहम.. (Shivoham Shivoham Shivoham)


आत्मा ने परमात्मा को लिया
देख ध्यान की दृष्टि से ।
प्रकाश हुआ हृदय-हृदय,
बेड़ा पार हुआ इस सृष्टि से ।
है एक ओंकार निरंजन निरंकार,
है अजर अमर आकर
विश्वधार मन भजे ।

शिवोहम शिवोहम शिवोहम..
शिवोहम शिवोहम शिवोहम..

भूख में तपसी तप रहा,
भोजन बीच पठाय ।
विलप में साधु हंस रहा,
अपना ही उपजा खाय ।
शेष अशेष विशेष में
समर्पण के भाव में ।

शिवोहम शिवोहम शिवोहम..
शिवोहम शिवोहम शिवोहम..

ठहर शांत एकांत में,
साधके मूलाधार ।
सर्जन स्वाधिष्ठान से,
सूर्य मणि चमकार ।
विशुद्धि आज्ञा सहसरार
तक गूंजे अनाहत ।

शिवोहम शिवोहम शिवोहम..
शिवोहम शिवोहम शिवोहम..

खाली को तो भर दिया,
भरे में भरा न जाए ।
पानी में प्यासा रहा,
तट पे बैठ लखाय ।
प्रष्न व्यस्न में उलझ-उलझ
हां बिरथा गया जन्म ।

शिवोहम शिवोहम शिवोहम..
शिवोहम शिवोहम शिवोहम..

शिवोहम शिवोहम शिवोहम..
शिवोहम शिवोहम शिवोहम..
Shivoham Shivoham Shivoham - Read in English
Hai Ek Onkar Niranjan Nirankar, Hai Ajar Amar Aakar Vishwadhara Man Bhaje ।
Bhajan Shiv BhajanMahadev BhajanKawadiya BhajanKanwar BhajanSavan BhajanShravan BhajanShiv BhajanBholenath BhajanShivaratri BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanTerash BhajanTriyodashi BhajanKailash Kher Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी: भजन

ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी, तेरे बिना मैं कुछ नहीं बाबा सब कुछ तुझसे ही, ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी ॥

सजा है प्यारा दरबार बाबा का - भजन

सजा है प्यारा दरबार बाबा का, भक्तों ने मिलकर के किया है, श्रृंगार बाबा का, सजा हैं प्यारा दरबार बाबा का, लगे है न्यारा दरबार बाबा का ॥

सुनते सबकी पुकार जी: भजन

सुनते सबकी पुकार, जो भी श्रद्धा और प्रेम से है, आता इनके द्वार, बोलो जयकार, जय बजरंगी बोलो जी बोलो,
जय बजरंगी ॥

मेरे बालाजी सरकार, के तो रंग निराले - भजन

मेरे बालाजी सरकार, के तो रंग निराले, दया द्रष्टि करते सब पर, मेहंदीपुर वाले है, मेरें बालाजी सरकार, के तो रंग निराले ॥

बजरंग बाला बड़ा हो मतवाला - भजन

बजरंग बाला बड़ा हो मतवाला, म्हे फेरा थारी माला, लागो हो मनभावना, आवो आवो नी, बालाजी म्हारे आंगणा ॥