नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

शिव पूजा में मन लीन रहे मेरा- भजन (Shiv Puja Mai Mann Leen Rahe Mera)


शिव पूजा में मन लीन रहे मेरा- भजन
शिव पूजा में मन लीन रहे,
मेरा मस्तक हो और द्वार तेरा ।
मिट जाए जन्मों की तृष्णा,
मिले भोले शंकर प्यार तेरा ।
तुझ में खोकर जीना है मुझे,
मैं बूंद हूँ तू एक सागर है । ..x2
तुझ बिन जीवन का अर्थ है क्या,
मैं तारा हूँ तू अम्बर है ।
तूने मुझ को स्वीकार किया,
क्या कम है यह उपकार तेरा।
॥ शिव पूजा में मन लीन रहे...॥

यूं मुझको तेरा प्यार मिला,
बेजान को जैसे जान मिली । ..x2
जिस दिन से तुझको जाना है,
मुझको अपनी पहचान मिली ।
दे दी तूने चरणों में जगह,
आभारी हूं सौ बार तेरा ।
॥ शिव पूजा में मन लीन रहे...॥

शिव पूजा में मन लीन रहे,
मेरा मस्तक हो और द्वार तेरा,
मिट जाए जन्मों की तृष्णा,
मिले भोले शंकर प्यार तेरा ।

Shiv Puja Mai Mann Leen Rahe Mera in English

Shiv Pooja Mein Man Leen Rahe, Mera Mastak Ho Aur Dwar Tera, Mit Jaye Janmon Ki Trishna, Mile Bhole Shankar Pyar Tera |
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे - भजन

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है - भजन

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।

माँ वेदों ने जो तेरी महिमा कही है - भजन

माँ वेदों ने जो तेरी महिमा कही है, माँ वेदो ने जो तेरी महिमा कही है, सही है सही है सही है सही, माँ तू करूँणा मई और ममता मयी है, सही है सही है सही है सही ॥

निशदिन तेरी पावन: भजन

निशदिन तेरी पावन, ज्योत जगाऊँ मैं, मुझको ना बिसराना है, जगदम्बे माँ, हर पल तेरे नाम की, महिमा गाउँ मै,मेरे घर भी आना,
जगदम्बे माँ, निशदिन तेरी पावन, ज्योत जगाऊँ मैं, मुझको ना बिसराना, हे जगदम्बे माँ ॥

आजा माँ आजा माँ एक बार, मेरे घर आजा माँ: भजन

आजा माँ आजा माँ एक बार, मेरे घर आजा माँ, मैंने मन मंदिर में मैया, तेरी ज्योत जगाई, करके शेर सवारी, आजा इक बारी महामाई,
आजा मां आजा मां एक बार, मेरे घर आजा माँ ॥

जगदम्बा के दीवानो को, दरश चाहिए - भजन

जगदम्बा के दीवानो को, दरश चाहिए, दरश चाहिए, हमें माँ तेरी एक, झलक चाहिए, झलक चाहिए ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP