श्याम संग प्रीत - भजन (Shyama Sang Preet)


दूर से आया बाबा धाम तेरे खाटू
दूर से आया बाबा धाम तेरे खाटू
दर्द ना कहूं मैं किसी से
बस तो से बाटूं
दर्द ना कहूं मैं किसी से
बस तो से बाटूं

मुझको सताए जो आ के अभी दर्द
बस नाम है तेरा लेना
गम मेरे हर के तू ओ मेरे बाबा
बस खुशियां मुझको तू देना

तेरा ही नाम लेके मैं बाबा
रोज चलता रहता हूं

श्यामा प्रीत मैं तो से लगा बैठा हूं
श्यामा प्रीत मैं तो से लगा बैठा हूं
बाबा प्रीत मैं तो से लगा बैठा हूं

शीश जो मांगा हरि ने एक बार में दे डाला
कलयुग में रूप हरि का लेके संसार को पाला
शीश जो मांगा हरि ने एक बार में दे डाला
कलयुग में रूप हरि का लेके संसार को पाला

हारे का तुम ही केवल हो एक सहारा
जिसका ना कोई जगत में श्याम हमारा
तेरी बदौलत हर कष्ट रोज हंसते हुए ही तो सहता हूँ

श्यामा प्रीत मैं तो से लगा बैठा हूं
श्यामा प्रीत मैं तो से लगा बैठा हूं
बाबा प्रीत मैं तो से लगा बैठा हूं

तीन बाण धारी हारे युद्ध के सहाय
शीश से बाबा तुम शिरगुल कहलाए
तीन बाण धारी हारे युद्ध के सहाय
शीश से बाबा तुम शिरगुल कहलाए

माता मोरब के हो राज दुलारे
कृष्ण कन्हैया के भी हो अति प्यारे
एक तुम्हें श्यामा मेरे हो बाकी सबको पराया मैं कहता हूं

श्यामा प्रीत मैं तो से लगा बैठा हूं
श्यामा प्रीत मैं तो से लगा बैठा हूं
बाबा प्रीत मैं तो से लगा बैठा हूं
Shyama Sang Preet - Read in English
Door Se Aaya Baba Dhaam Tere Khaatoo, Dard Na Kahoon Main Kisee Se, Bas to Se Baatoon
Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shayam BhajanFalgun Mela BhajanKhatu BhajanKhatu Shayam BhajanRajasthani BhajanHansraj Raghuwanshi Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

कृपा की न होती जो, आदत तुम्हारी - भजन

कृपा की न होती जो, आदत तुम्हारी, तो सूनी ही रहती, अदालत तुम्हारी

प्रभु के चरणों से सच्चा प्यार: भजन

रावण ने राम से बैर किया उसे अब भी जलाया जाता है, बन भक्त विभीषण शरण गए घर बार उसी का हो जाए, प्रभु के चरणों से गर सच्चा प्यार किसी को हो जाये ॥

जिसको जीवन में मिला सत्संग है: भजन

जिसके जीवन मैं मिला सत्संग हैं, उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद है। जिसे जीवन मैं मिला सत्संग हैं...

मेरे राम अयोध्या आए: भजन

उत्सव भारी सभी मनाओ री, मेरे राम अयोध्या आए, मेरे राम अयोध्या आए, प्रभु राम अपने घर आए ॥

राम भजन - श्री रामजी पधारे

रामजी पधारे , श्री रामजी पधारे, हे ! देखो अवध नगरीय में रामजी पधारे