तू बुलाता रहे और मैं आता रहूं: भजन (Tu Bulata Rahe Aur Mein Aata Rahun)


तेरे दरबार को यूँ सजाता रहूं,
तू बुलाता रहे और मैं आता रहूं,
तू बुलाता रहे और मैं आता रहूँ ॥
बैठ तस्वीर तेरी के मैं सामने,
मैं रिझाऊं तुझे,
कुछ तेरी सुनु कुछ अपने भी,
दिल की सुनाऊँ तुझे,
हाल ए दिल के ज़ख़्म,
मैं दिखाता रहूं,
तू बुलाता रहे और मैं आता रहूँ ॥

एक तू ही तो है जो सब जानता,
क्या है दिल में मेरे,
दूर तूने किया तो मैं जी ना सकूंगा,
एक पल भी तेरे,
ज़िन्दगी तेरे दर पे,
बिताता रहूं,
तू बुलाता रहे और मैं आता रहूँ ॥

तेरा मेरा ये रिश्ता सदा सांवरे,
यूँ ही चलता रहे,
‘राधे’ को प्यार तेरा सदा सांवरे,
यूँ ही मिलता रहे,
तुझको भजनो से,
अपने रिझाता रहूं,
तू बुलाता रहे और मैं आता रहूँ ॥

तेरे दरबार को यूँ सजाता रहूं,
तू बुलाता रहे और मैं आता रहूं,
तू बुलाता रहे और मैं आता रहूँ ॥
Tu Bulata Rahe Aur Mein Aata Rahun - Read in English
Tere Darbar Ko Yoon Sajata Rahun, Tu Bulata Rahe Aur Main Aata Rahun, Tu Bulata Rahe Aur Main Aata Rahun ॥
Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

हे नाथ दया करके, मेरी बिगड़ी बना देना - भजन

हे नाथ दया करके, मेरी बिगड़ी बना देना, अब तक जो निभाया है, आगे भी निभा देना, आगे भी निभा देना, हें नाथ दया करके, मेरी बिगड़ी बना देना ॥

बाहुबली से शिव तांडव स्तोत्रम, कौन-है वो

कौन-है वो, कौन-है वो, कहाँ से वो आया, चारों दिशायों में, तेज़ सा वो छाया...

इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे - भजन

इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे, थाम के हाथ अब ना छुड़ा लेना तुम, जैसे अब तक निभाई है तुमने प्रभु, जैसे अब तक निभाई है तुमने प्रभु, वैसे ही आगे और निभा लेना तुम, इतनी विनती हैं तुमसे हे भोले मेरे, थाम के हाथ अब ना छुड़ा लेना तुम, इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे ॥