तुम आशा विश्वास हमारे, रामा - भजन (Tum Asha Vishwas Hamare Bhajan)


नाम ना जाने, धाम ना जाने
जाने ना सेवा पूजा
जाने बस इतना अजान हम
एक बिना नहीं दूजा
तुम आशा विश्वास हमारे
तुम धरती आकाश हमारे,
तुम धरती आकाश हमारे, रामा

तात मात तुम, बंधू भ्रात हो
दिवस रात्रि, संध्या प्रभात हो
दीपक सूर्य चन्द्र तारक में, रामा
तुम ही ज्योति प्रकाश हमारे, रामा
॥ तुम आशा विश्वास हमारे...॥

साँसों में तुम आते जाते
एक तुम ही से हैं सब नाते
जीवनवन के हर पतझर में, रामा
एक तुम ही मधुमास हमारे, रामा
॥ तुम आशा विश्वास हमारे...॥

तुम ही सब में हैं तुम में सब
तुम ही भव हो, हो तुम ही रब
अश्रु हमारी आँखों में तुम, रामा
तुम होठों पर हास हमारे, रामा
॥ तुम आशा विश्वास हमारे...॥

तुम आशा विश्वास हमारे
तुम धरती आकाश हमारे,
तुम धरती आकाश हमारे, रामा
Tum Asha Vishwas Hamare Bhajan - Read in English
Naam Na Jane, Dham Na Jane, Jane Na Seva Pooja, Tum Asha Vishwas Hamare...
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanLata BhajanAnuradha Paudwal Bhajan

अन्य प्रसिद्ध तुम आशा विश्वास हमारे, रामा - भजन वीडियो

- Jaya Vidyasagar

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

देखो जी जगन्नाथ की रथ यात्रा है आई

जगन्‍नाथ चक्‍का नैन नीलाचल वारे, जगन्नाथ, जगन्नाथ, चका नैन, चका नैन

जगन्‍नाथ चक्‍का नैन नीलाचल वारे - भजन

जगन्‍नाथ चक्‍का नैन नीलाचल वारे, जगन्नाथ, जगन्नाथ, चका नैन, चका नैन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..