उड़े उड़े बजरंगबली, जब उड़े उड़े - भजन (Ude Ude Bajrangbali, Jab Ude Ude)


उड़े उड़े बजरंगबली, जब उड़े उड़े,
उड़े उड़े बजरंगबली, जब उड़े उड़े,
हनुमान उड़े उड़ते ही गये,
सब देख रहे है, खड़े रे खड़े,
उड़े उड़े बजरंगबली, जब उड़े उड़े ॥
ओ पहली बार उड़े बचपन में,
सूरज मुँह में दबाए,
हाहाकार मचा त्रिभुवन में,
सुर नर सब घबराए,
इंद्र देव जब क्रोधित होकर,
अपना वज्र चलाए,
पवन देव जब कुपित हुए,
सब बजरंग इन्हे बनाए,
बजरंग इन्हे बनाए,
विनती करने दर पे पवन के,
आके सुर नर सब ही जुड़े,
उड़े उड़े बजरंगबली, जब उड़े उड़े ॥

दूजी बार उड़े तो फांदे,
ये विकराल समंदर,
राम नाम ले करके कूदे,
गढ़ लंका के अंदर,
फूक दिए सोने की लंका,
मारे वीर धुरंधर,
काम देख बजरंगबली के,

काँप गया था दशकंधर,
और तह- नहस कर लंका को,
वापस है आप मुड़े,
उड़े उड़े बजरंगबली, जब उड़े उड़े ॥

तीजी बार उड़े तो हनुमत,
पर्वत ही ले आए,
राम चंद्र के काज संवारे,
लखन के प्राण बचाए,
शर्मा गले लगाकर रघुवर,
बोले बजरंग बाला,
जय हो, जय हो तेरी,
ओ अंजनी के लाला,
लख्खा मिला दिए बजरंगबलि,
देखो दो भाई बिछुड़े,
उड़े उड़े बजरंगबली, जब उड़े उड़े ॥

मैं अज्ञानी मूरख हूँ,
तुम बल बुद्धि के दाता,
है अजर अमर, हो संकट मोचन,
और हो भक्त विधाता,
तेरे चरणों में बजरंगी,
मन ये मेरा जुड़ जाए,
मारो ऐसी फूँक कि,
मेरे पाप सभी उड़ जाए,
बजरंगबली तेरे चरणों में,
आकर के हम है पड़े,
उड़े उड़े बजरंगबली, जब उड़े उड़े
उड़े उड़े बजरंगबली, जब उड़े उड़े ॥

उड़े उड़े बजरंगबली, जब उड़े उड़े
उड़े उड़े बजरंगबली, जब उड़े उड़े
हनुमान उड़े उड़ते ही गये,
सब देख रहे है खड़े रे खड़े,
उड़े उड़े बजरंगबली, जब उड़े उड़े
उड़े उड़े बजरंगबली, जब उड़े उड़े ॥
Ude Ude Bajrangbali, Jab Ude Ude - Read in English
Ude Ude Bajrangbali, Jab Ude Ude Hanuman Ude Udte Hi Gaye, Sab Dekh Rahe Hai Khade Re Khade
Bhajan Hanuman BhajanBajrangbali BhajanBalaji BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Jayanti BhajanLakha Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ऊँचे पर्वत गुफा न्यारी जहाँ मां भवन बना बैठी: भजन

ऊँचे, पर्वत, गुफा न्यारी, जहाँ मां, भवन बना बैठी ॥

बोलो जय जयकारे: भजन

ऊँचे ऊँचे भवनों बैठी रुप अनेकों धारे, चरण चाकरी कर लो भैया, हो जाए वारे न्यारे, बोलो जय जयकारे, माँ के बोलो जय जयकारे ॥

तेरा दरबार हमनें सजाया है माँ: भजन

तेरा दरबार हमनें सजाया है माँ, तुमको बुलाया है माँ, ये बता दो बता दो, ये बता दो पूजा में कोई, कमी तो नही कमी तो नही, तेरा दरबार हमनें सजाया है माँ ॥

इस धरती पर स्वर्ग से सुन्दर, है तेरा दरबार: भजन

इस धरती पर स्वर्ग से सुन्दर, है तेरा दरबार, हम पर रहे बरसता यूँ ही, सदा तुम्हारा प्यार, तुम्हारा प्यार ना रूठे, तेरा दरबार ना छूटे,
माँ तुम्हारा प्यार ना रूठे, मेरा परिवार ना टूटे ॥

अम्बे चरण कमल है तेरे - भजन

अम्बे चरण कमल है तेरे, हम भौंरें हैं जनम जनम के, निसदिन देते फेरे