Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

श्रीदासजी (Shri Dasji)


भक्तमाल | श्रीदासजी
आराध्य - श्रीठाकुरजी
प्रसिद्ध - सन्त सेवा
भक्तमाल कथा
आप सन्तों की सेवा को भगवान्‌ की सेवा से बढ़कर मानते थे। एक बार आपके यहाँ कई सन्त आये। सन्ध्या-आरती हुई। रात्रि-भोजन के बाद आप सन्तों की चरण-सेवा में लग गये। मन्दिर में श्रीठाकुरजी को शयन कराना भूल गये। प्रात:काल मंगला के समय आप मन्दिर में जाने लगे तो मन्दिर के किवाड़ भीतर से बन्द मिले। प्रयत्न करने पर भी किवाड़ नहीं खुले। तब आप बड़े असमंजस में पड़ गये। इतने में देवलोक से आकाशवाणी हुई- अब किवाड़ नहीं खुलेंगे, मेरी सेवा रहने दो, अब सन्तों की ही सेवा करो। मैं रातभर सिंहासन पर खड़ा रहा हूँ, तुमने मुझे शयन नहीं कराया।

यह सुनकर श्री दासजी ने सरल भावसे भगवन से निवेदन किया- प्रभो ! सन्त-सेवा में समय देने के कारण यदि आपकी सेवामें चूक हुई तो आपके नाराज होने का भय मुझे बिल्कुल नहीं है। अपितु, आपकी सेवा में लगा रहूँ और सन्त-सेवा में भूल-चूक हो जाय, तब मुझे आपकी नाराजगी का अति भारी भय रहता है। यह सुनते ही प्रभु प्रसन्न हो गये। किवाड़ पूर्वतः खुल गये। हम तुम पर बहुत प्रसन्न हैं, इस भावसे सन्तसेवा करने वाले भक्त मुझे अपने से भी अधिक प्रिय हैं, और ये भक्त मुझे अपने वश में कर लेते हैं। ऐसा कहकर भगवन ने श्री दासजी को प्रत्यक्ष दर्शन दिए। इस दया के लिए दासजी भगवान के चरणों में लिपट गये। प्रभु उन्हें उठाकर छाती से लगा लिया।

Shri Dasji in English

Bhaktamal - Shridasji | Worshipped by - Shri Thakurji | Famous for - Sant Sewa | He considered serving saints to be greater than serving God.
यह भी जानें

Bhakt Shri Dasji BhaktSant Sevi Bhakt

अगर आपको यह भक्तमाल पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भक्तमाल को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

Latest Bhakt ›

स्वामी मुकुंदानंद

स्वामी मुकुंदानंद एक आध्यात्मिक नेता, सबसे ज्यादा बिकने वाले लेखक, वैदिक विद्वान और मन प्रबंधन के विशेषज्ञ हैं। वह डलास, टेक्सास स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन जेकेयोग (जगदगुरु कृपालुजी योग) के रूप में भी जाना जाता है।

श्रद्धा राम फिल्लौरी

श्रद्धा राम फिल्लौरी प्रसिद्ध आरती ओम जय जगदीश हरे के रचयिता हैं।

स्वामी शिवानंद सरस्वती

शिवानंद सरस्वती एक योग गुरु, एक हिंदू आध्यात्मिक शिक्षक और वेदांत के समर्थक थे। उन्होंने चिकित्सा का अध्ययन किया और मठवाद अपनाने से पहले कई वर्षों तक ब्रिटिश मलाया में एक चिकित्सक के रूप में सेवा की।

तुकाराम

संत तुकाराम पश्चिमी भारत में भक्ति आंदोलन के एक सम्मानित मराठी संत, कवि और प्रमुख व्यक्ति थे। वे खास तौर पर विठोबा को समर्पित अपने भक्तिपूर्ण पदों, जिन्हें 'अभंग' कहा जाता है, के लिए जाने जाते हैं।

बहिणाबाई

संत बहिणाबाई वारकरी भक्ति परंपरा की एक प्रसिद्ध मराठी कवयित्री-संत और पंढरपुर के भगवान विठोबा की भक्त थीं। उन्हें महाराष्ट्र की महान महिला संतों में से एक माना जाता है और उन्हें उनके दिल को छू लेने वाले अभंगों (भक्तिपूर्ण कविताओं) के लिए याद किया जाता है।

रामभद्राचार्य

जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य भारत के चित्रकूट में स्थित एक भारतीय हिंदू आध्यात्मिक नेता, शिक्षक, संस्कृत विद्वान, बहुभाषाविद, कवि, लेखक, नाटककार और कथा कलाकार हैं।

पंडित जसराज

पंडित जसराज मेवाती घराने से सम्बंधित भारतीय शास्त्रीय गायक थे। उनका संगीत करियर 75 वर्षों तक चला, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि, सम्मान और कई पुरस्कार और प्रशंसाएँ मिलीं।

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP