पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

सावन के सोमवर व्रत का महत्व एवं इसके लाभ? (Importance of Sawan Somvar Vrat and its benefits?)

सावन के सोमवर व्रत का महत्व एवं इसके लाभ?
सावन माह में सोमवार का दिन विशेष माना जाता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है, इसलिए सावन माह में सोमवार का महत्व काफी बढ़ जाता है। सोमवार के दिन शिव भक्त भगवान शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि सावन माह में शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएँ अवश्य पूरी होती हैं।
सावन सोमवार पूजा विधि:
शिवजी की पूजा बहुत आसान है। भोलेनाथ केवल एक लोटा जल और एक पत्ता अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। सावन सोमवार की सुबह जल्दी उठें। इसके बाद शिव पूजन में प्रयुक्त सामग्री एकत्र करें और घर के पास स्थित शिव मंदिर में जाकर पूजा करें।

भगवान शिव और माता पार्वती को सभी पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद भगवान को प्रणाम करें। ध्यान रखें कि शिवलिंग पर जलाभिषेक करते समय शिव के मंत्रों का निरंतर जाप करते रहें।

रुद्राभिषेक:
रुद्राभिषेक से सभी भगवान के अभिषेक का फल भी उसी क्षण प्राप्त हो जाता है। रुद्राभिषेक में ब्रह्मांड की समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करने की शक्ति है, अतः अपनी आवश्यकतानुसार विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक करके भक्त मनचाही कामना प्राप्त कर सकता है। इनमें दूध से संतान प्राप्ति, गन्ने के रस से उत्तम जीवनसाथी की प्राप्ति, शहद से कर्ज मुक्ति, कुश व जल से रोगों से मुक्ति, पंचामृत से अष्टलक्ष्मी तथा तीर्थों के जल से मोक्ष की प्राप्ति शामिल है।

शिवजी का प्रिय पुष्प:
भगवान शिव को धतूरे के फूल बहुत प्रिय हैं। इसके अलावा, आप भगवान शिव को हरसिंगार, नागकेसर के सफेद फूल, कनेर, आक, कुश आदि के फूल चढ़ा सकते हैं।

सावन में कैसे करें व्रत, क्या हैं नियम?
भक्तगण पूरे विधि-विधान से शिवजी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार का व्रत रखते हैं। इस व्रत में, सुबह स्नान आदि के बाद, भक्त भोलेनाथ का फल, दूध और जलाभिषेक से पूजन-अर्चन करते हैं। इस दिन, पूरे दिन व्रत रखने के बाद, शाम को भोजन ग्रहण करते हैं।

सावन व्रत में क्या खाएं?
हर किसी के व्रत के अपने नियम और परंपराएँ होती हैं, कुछ लोगों को मीठा खाना पसंद होता है तो कुछ लोगों को नमकीन। व्रत में लोग अक्सर सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं और इसी से तमाम व्यंजन भी बनते हैं, जिन्हें आप आराम से बनाकर खा सकते हैं।

शिव मंत्र:
ॐ नमः शिवाय॥
नम: शिवाय॥
ॐ ह्रीं ह्रौं नम: शिवाय॥
ॐ पार्वतीपतये नम:॥
ॐ पशुपतये नम:॥
ॐ नम: शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नम: ॐ ॥

Importance of Sawan Somvar Vrat and its benefits? in English

Monday is considered special in the month of Sawan. The day of Monday is dedicated to Bhagwan Shiv, so the importance of Monday in the month of Sawan increases considerably.
यह भी जानें

Blogs Somvar BlogsMonday BlogsFast BlogsVrat BlogsSawan Somvar Blogs

अगर आपको यह ब्लॉग पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस ब्लॉग को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

ब्लॉग ›

पितृ पक्ष में किन भोजनों से परहेज किया जाता है?

हिंदुओं का मानना ​​है कि पितृ पक्ष मैं श्राद्ध करने से पूर्बजों को मुक्ति मिलती है और प्रसन्न होते हैं। श्राद्ध की रस्में हिंदू परंपराओं के अनुसार बहुत सारे प्रतिबंधों के तहत की जाती हैं। इस दौरान कुछ भोजनों से परहेज किया जाता है।

पितृ पक्ष में मौली क्यों नहीं बाँधी जाती?

पितृ पक्ष की पूजा के दौरान मौली (पूजा के दौरान कलाई पर बाँधा जाने वाला पवित्र लाल-पीला धागा) नहीं बाँधी जाती क्योंकि इस अवधि में किए जाने वाले अनुष्ठान केवल पितरों (पूर्वजों) के लिए होते हैं, न कि देवताओं के लिए।

हिंदू धर्म में विभिन्न धागों का महत्व

हिंदू धर्म में बुराइयों से छुटकारा पाने के कई उपाय हैं। हिन्दू धर्म में पवित्र सूत्रों का बड़ा महत्व होता है। लोग इन पवित्र धागों को अपने शरीर के विभिन्न अंगों में धारण करते हैं सकारात्मक परिणामके लिए। पवित्र धागों में लाल, नारंगी, सफेद, काला और पीला जैसे विभिन्न रंग मौजूद होते हैं। सभी धागों के अपने विशिष्ट कारण होते हैं।

गणेश विसर्जन कैसे करें

गणेश चतुर्थी उत्सव में गणेश विसर्जन एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो भगवान गणेश को समर्पित उत्सवों के समापन का प्रतीक है।

गणेशोत्सव 2026

आइए जानें! श्री गणेशोत्सव, श्री गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी एवं गणपति विसर्जन से जुड़ी कुछ जानकारियाँ, प्रसिद्ध भजन एवं सम्वन्धित अन्य प्रेरक तथ्य..

बुढ़वा मंगल विशेष 2026

भादौं माह के अंतिम मंगलवार को माए जाने वाला त्यौहार बुढ़वा मंगल, मध्य उत्तर प्रदेश अर्थात व्रज मंडल में हनुमान जी का सबसे प्रसिद्ध उत्सव है।

ISKCON एकादशी कैलेंडर 2026

यह एकादशी तिथियाँ केवल वैष्णव सम्प्रदाय इस्कॉन के अनुयायियों के लिए मान्य है | ISKCON एकादशी कैलेंडर 2026

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP