Shri Ram Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

डम डम डम डमरू वाला, शिव मेरा भोला भाला - भजन (Dam Dam Dam Damru Wala Shiv Mera Bhola Bhala)


डम डम डम डमरू वाला, शिव मेरा भोला भाला - भजन
डम डम डम डमरू वाला,
शिव मेरा भोला भाला,
गौरा है संग विराजे,
गोदी में गणपति लाला,
शिव सा ना दानी कोई,
शिव सा ज्ञानी कोई,
शिव जी के दर पे आजा,
हो के मतवाला,
डम डम डम डमरूँ वाला,
शिव मेरा भोला भाला ॥
बम बम भोले बम बम भोले,
करते दर जो आए तेरे,
दर से मेरे भोले बाबा,
रोता रोता जो भी आए,
हंसता हंसता जाए,
तेरे दर से मेरे भोले बाबा,
तेरी पूजा करे ध्यान तेरा धरे,
शिव शम्भु है बन जाता,
उसका रखवाला,
डम डम डम डमरूँ वाला,
शिव मेरा भोला भाला ॥

हे विषधारी हे त्रिपुरारी,
तीनो लोक में गूंजे बाबा,
जय जयकार तुम्हारी,
हे गंगाधर हे महेश्वर,
हम है तेरे बच्चे,
भोले रखना लाज हमारी,
तेरी छाया तले सारा जीवन चले,
शिव के ही नाम की फेरे,
सारा जग माला,
डम डम डम डमरूँ वाला,
शिव मेरा भोला भाला ॥

मोह माया को छोड़ के सारी,
तेरा नाम जो जपले बाबा,
तू उसका हो जाता,
नीलकंठधारी भोले की,
बरसे जिसपे माया,
उसको दुःख ना कोई सताता,
शिव की जय जय करे,
भोले संकट हरे,
शिव की भक्ति का पि ले,
तू अमृत प्याला,
डम डम डम डमरूँ वाला,
शिव मेरा भोला भाला ॥

डम डम डम डमरू वाला,
शिव मेरा भोला भाला,
गौरा है संग विराजे,
गोदी में गणपति लाला,
शिव सा ना दानी कोई,
शिव सा ज्ञानी कोई,
शिव जी के दर पे आजा,
हो के मतवाला,
डम डम डम डमरूँ वाला,
शिव मेरा भोला भाला ॥

Dam Dam Dam Damru Wala Shiv Mera Bhola Bhala in English

Dam Dam Dam Damru Wala, Shiv Mera Bhola Bhala, Gaura Hai Sang Biraje, Nandi Mein Ganapati Lalla, Shiv Sa Gyani Koi, Shiv Ji Ke Dar Pe Aaja, Ke Matavala, Dam Dam Dam Damru Wala, Shiv Mera Bhola Bhala ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

मेरी विपदा टाल दो आकर: भजन

मेरी विपदा टाल दो आकर, हे जग जननी माता, शेरों वाली माता, मेहरो वाली माता ॥

वो है जग से बेमिसाल सखी: भजन

वो है जग से बेमिसाल सखी, माँ शेरोवाली कमाल सखी, की री तुझे क्या बतलाऊं...

सूरत बड़ी है प्यारी माँ की: भजन

सूरत बड़ी है प्यारी माँ की, मूरत की क्या बात है, सर पर सोहे मुकुट सुनहरा, त्रिशूल चक्र भी हाथ है, सज धज कर बैठी हो मैया,
अजब निराली ठाट है, वाह वाह क्या बात है, वाह वाह क्या बात है ॥

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

शिव भजन

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन मे शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन..

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP