Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

बिजेथुआ महावीरन धाम - Bijethua Mahaviran Dham

मुख्य आकर्षण - Key Highlights

◉ बिजेथुआ महावीर मंदिर रामायण की घटनाओं से जुड़ा धाम है।
◉ भगवान हनुमान ने संजीवनी बूटी लाते समय यहीं पर राक्षस कालनेमी का वध किया था।
◉ मंदिर परिसर मे मकरी कुंड एवं हत्या हरण कुंड स्थित है।
◉ मंदिर अपने परिसर मे लगी असंख्य घंटियों के लिए भी प्रसिद्ध है।
◉ हर मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

बिजेथुआ महावीर धाम, जिसे आमतौर पर बिजेथुआ महावीर मंदिर या बिजेथुआ हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाता है, उत्तर प्रदेश राज्य के सुल्तानपुर जिले के सुरपुर की कादीपुर तहसील में स्थित एक प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है। यह भगवान हनुमान को समर्पित एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है और स्थानीय आध्यात्मिक परंपराओं और रामायण कथाओं में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। श्रद्धालु अक्सर मंगलवार और शनिवार को दर्शन के लिए आते हैं, जिन्हें हनुमान जी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है।

बिजेथुआ महावीर धाम का इतिहास और वास्तुकला
❀ यह मंदिर रामायण की घटनाओं से जुड़ा है। मान्यता है कि जब यह वही स्थान है जहाँ श्री हनुमान ने लक्ष्मण जी के लिए संजीवनी बूटी लाते समय राक्षस कालनेमि (रावण का मामा) का वध किया था।
❀ रावण ने कालनेमि को हनुमान को भटकाने के लिए भेजा था, लेकिन मकरी कुंड में स्नान करते समय एक मकरी ने हनुमान जी को बताया कि वह संत नहीं, बल्कि राक्षस है।
❀ इसके बाद हनुमान जी ने कालनेमि का वध कर विश्राम किया और मकरी कुंड में स्नान किया, जो आज भी मंदिर के पास मौजूद है।
❀ मंदिर के निकट मकरी कुंड के साथ-साथ हत्या हरण कुंड भी स्थित है।
❀ मंदिर अपनी अनूठी विशेषताओं के लिए भी जाना जाता है, यहाँ हनुमान जी की मूर्ति का एक पैर जमीन में धंसा हुआ है और मूर्ति थोड़ी तिरछी है, जिसे चमत्कारी माना जाता है।
❀ विजेथुआ धाम को रामायण सर्किट में शामिल किया गया है, और जगदगुरु रामभद्राचार्य ने इसे भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में गिना है।
❀ मंदिर के बगल में राम जानकी मंदिर और मां विंध्यवासनी मंदिर भी हैं, जो प्रसिद्ध मंदिर हैं।
❀ यह मंदिर अपनी असंख्य घंटियों के लिए भी प्रसिद्ध है, जोकि भक्तों द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने के उपरांत अर्पित की गई हैं।

बिजेथुआ महावीर धाम का दर्शन समय
मंदिर पूरे सप्ताह खुला रहता है और दर्शन का समय सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक है। शनिवार, रविवार और सोमवार को मंदिर सुबह 3 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।

बिजेथुआ महावीर धाम के प्रमुख त्यौहार
❀ बिजेथुआ मंदिर धाम के प्रमुख त्यौहार हनुमान जयंती और राम नवमी हैं, जिन्हें धूमधाम से मनाया जाता है।

❀ बिजेथुआ महोत्सव धाम में आयोजित होने वाला एक प्रमुख वार्षिक उत्सव है, जो अक्सर हनुमान जयंती के आसपास या अक्टूबर में आयोजित किया जाता है। इसमें धार्मिक प्रवचन, सभाएं, भक्ति गीत और विशेष अनुष्ठान शामिल होते हैं।

❀ प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को इस हनुमान मंदिर में पूजा के लिए स्थानीय रूप से विशेष महत्व दिया जाता है।

बिजेथुआ महावीर धाम कैसे पहुँचें
बिजेथुआ महावीर मंदिर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के सुरपुर में विजेथुआ रोड पर स्थित है। यह सुल्तानपुर शहर के केंद्र से लगभग 50 किलोमीटर दूर है और सड़क मार्ग से यहाँ पहुँचा जा सकता है। बिजेथुआ महावीर मंदिर शाहगंज रेलवे स्टेशन से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

प्रचलित नाम: बिजेथुआ महावीर मंदिर, बिजेथुआ हनुमान मंदिर

समय - Timings

दर्शन समय
5 AM - 10 PM
त्योहार
Hanuman Jayanti, Ram Navami | यह भी जानें: एकादशी

Bijethua Mahaviran Dham in English

Bijethua Mahaviran Dham, commonly known as Bijethua Mahavir Mandir or Bijethua Hanuman Mandir, is a famous Hindu Mandir located in Kadipur tehsil of Surpur, Sultanpur district in the state of Uttar Pradesh.

जानकारियां - Information

मंत्र / प्रचलित जयकारा
ॐ हं हनुमते नमः
धाम
Shri Ram ParivarMata DurgaShiv Dham
बुनियादी सेवाएं
पेयजल, प्रसाद, सीसीटीवी सुरक्षा, जूता स्टोर, पार्किंग स्थल
समर्पित
भगवान हनुमान
वास्तुकला
पारंपरिक हिंदू शैली

क्रमवद्ध - Timeline

5 AM - 10 PM

कैसे पहुचें - How To Reach

पता 📧
Vijethua Road Kadipur Uttar Pradesh
सोशल मीडिया
Download App
निर्देशांक 🌐
26.112875°N, 82.4257126°E
बिजेथुआ महावीरन धाम गूगल के मानचित्र पर
http://www.bhaktibharat.com/mandir/bijethua-mahaviran-dham

अपने विचार यहाँ लिखें - Write Your Comment

अगर आपको यह मंदिर पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस मंदिर को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

आरती ›

शिव आरती - ॐ जय शिव ओंकारा

जय शिव ओंकारा, ॐ जय शिव ओंकारा। ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥

श्री गणेश आरती

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥...

श्री सिद्धिविनायक आरती: जय देव जय देव

श्री सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई, श्री गणेश आरती | सुख करता दुखहर्ता, वार्ता विघ्नाची | जय देव जय देव..

Bhakti Bharat APP