मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ 20 टन बजन का विशाल, दिल्ली का सबसे बड़ा शिवलिंग। |
| ◉ मंदिर मे वास्तु के अनुसार अष्टलक्ष्मी एवं दसावतार का मूर्ति-चित्रण। |
कैलाश पर्वत को पृथ्वी पर भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है, अतः शिव का एक नाम कैलाशपति भी है, अर्थात कैलाश के अधिपति/स्वामी। 20 टन बजन का विशाल, दिल्ली का सबसे बड़ा शिवलिंग श्री कैलाशपति मंदिर के प्रथम पूज्य हैं। इतनी विशाल शिवलिंग को रखने के लिए मंदिर मे विशेष आधारशिला रखी गई है। स्थापना के समय यह विशाल शिवलिंग मद्रास / चेन्नई महानगर से लाई गई थी।
कलिंग बौद्ध वास्तुकला से निर्मित भगवान शिव का यह मंदिर वास्तुशात्र को ध्यान मे रखकर बनाया गया है। मंदिर के मुख्य भवन मे बने सभी स्तंभो पर अंदर की ओर अष्टलक्ष्मी तथा बाहरी ओर भगवान विष्णु के सभी दसावतार का मूर्ति चित्रण किया गया है। अष्टलक्ष्मी एवं दसावतार के चित्रण के साथ-साथ पंचमुखी श्री गणेश, माँ गायत्री एवं श्री कृष्ण कालिया मर्दन का भी मंदिर के स्तभों पर मूर्ति-चित्रण अंकित है।
माह की प्रत्येक पूर्णिमा को सुवह 10 बजे से सत्यनारायण कथा का वाचन एवं श्रवण किया जाता है। शिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर की भव्यता एवं भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। मई महिने मे मंदिर का वार्षिक उत्सव मनाया जाता है।
माँ दुर्गा के पवित्र नवरत्रों मे, सभी नौ दिन विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। गणेश-उत्सव यहाँ बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। दीवाली के अगले ही दिन आने वाले अन्नकूट उत्सव पर मंदिर मे भंडारे का आयोजन किया जाता है।
आदिलक्ष्मी, धनलक्ष्मी, धान्यलक्ष्मी, गजलक्ष्मी, सन्तानलक्ष्मी, वीरलक्ष्मी, विजयलक्ष्मी, विद्यालक्ष्मी।
भगवान विष्णु दशावतार:
मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, विट्ठल / जगन्नाथ, कल्कि।

Shivling with Gan, Gauri Shankar

श्री कैलाशपति मंदिर

श्री कैलाशपति मंदिर

श्री कैलाशपति मंदिर

श्री कैलाशपति मंदिर

श्री कैलाशपति मंदिर

श्री कैलाशपति मंदिर

Bhagwan Natraj

Shivling with Gan, Nandi, Gauri Shankar

श्री कैलाशपति मंदिर

Garuri Shankar, Shiv Parvati

श्री कैलाशपति मंदिर

श्री कैलाशपति मंदिर

श्री कैलाशपति मंदिर

Larg Shivling

श्री कैलाशपति मंदिर

Gauri Shankar on the shikhar
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।