अंजनी के लाला पे, भरोसा जो होगा - भजन (Anjani Ke Lala Pe Bharosa Jo Hoga)


अंजनी के लाला पे,
भरोसा जो होगा,
जो कुछ भी होगा,
अच्छा ही होगा ॥
कांटे मिले तो,
शिकायत ना करना,
उसकी कृपा के,
इशारे समझना,
बिगड़ी वो तेरी,
बनाता ही होगा,
जो कुछ भी होगा,
अच्छा ही होगा ॥

ढूंढेगा जो तू,
तुझे ना दिखेगा,
आस पास है वो,
एहसास होगा,
अंधेरे में दिपक,
जलाता ही होगा,
जो कुछ भी होगा,
अच्छा ही होगा ॥

इतना समझ ले,
कदम को बड़ा ले,
तेरे साथ है वो,
मन में बिठाले,
मन में वो बैठा,
बुलाता ही होगा,
जो कुछ भी होगा,
अच्छा ही होगा ॥

विधि का विधान कोई,
बदल ना पाये,
लीलानंद है तो,
क्यों घबराये,
उजड़ा चमन फिरसे,
सजाता वो होगा ,
जो कुछ भी होगा,
अच्छा ही होगा ॥

सहारा तुझे सिर्फ,
उनसे मिलेगा,
उनके सिवा तेरी,
कोई ना सुनेगा,
सिर पे वो हाथ तेरे,
फिरता ही होगा,
जो कुछ भी होगा,
अच्छा ही होगा ॥

अंजनी के लाला पे,
भरोसा जो होगा,
जो कुछ भी होगा,
अच्छा ही होगा ॥
Anjani Ke Lala Pe Bharosa Jo Hoga - Read in English
Anjani Ke Lala Pe, Bharosa Jo Hoga, Jo Kuch Bhi Hoga, Accha Hi Hoga ॥
Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ओ कान्हा रे - भजन

रोज़ सुबह पनघट पर खेले, बिन रंगों की होली, रोज़ सुबह पनघट पर खेले, बिन रंगों की होली..

गौरी के लाड़ले, महिमा तेरी महान - भजन

गौरी के लाड़ले, महिमा तेरी महान, करता है सबसे पहले, पूजा तेरी जहान, गौरी के लाडले, महिमा तेरी महान ॥

मेरी बिगड़ी बना दे ओ देवा: श्री गणेश भजन

सबसे पहले तेरा वंदन करने आई उमानन्द करदे पूरी मुरादे ओ देवा, सिद्ध करदे तू काज हे गणो के महाराज मेरी बिगड़ी बना दे ओ देवा ॥

तेरी जय हों जय हों, जय गोरी लाल - भजन

तेरी जय हों जय हों, जय गोरी लाल, पूजू तेरा नाम, करो सबको निहाल, तेरी जय हों जय हों, जय गोरी लाल ॥