भक्तो के द्वार पधारो: भजन (Bhakto Ke Dwar Padharo)


भक्तो के द्वार पधारो,
प्यारे गौरी के ललन,
हर बिगड़े काज सवारों,
प्यारे गौरी के ललन,
गौरी के ललन,
महामाई के ललन,
भोलेनाथ के ललन,
भक्तो के द्वार पधारो,
प्यारे गौरी के ललन ॥
भाँति भाँती के फूल मँगाए,
मंडप द्वार सजाए है,
श्रद्धा भक्ति और लगन से,
अंगना चौक पुराए है,
धुप दिप से महक उठे,
भक्तो के घर आँगन,
भक्तों के द्वार पधारो,
प्यारे गौरी के ललन ॥

पूजा थाल सजाई पावन,
घी के दिप जलाए है,
मेवा खीर मिठाई लाडू,
मोदक भोग बनाए है,
मूषक वाहन बैठ,
चले आओ गिरिजानंदन,
भक्तों के द्वार पधारो,
प्यारे गौरी के ललन ॥

ढोल मंजीरे झांझ बजा,
गुणगान तुम्हारे गाते है,
गौरी सूत गिरजेश पधारो,
जय जयकार लगाते है,
भक्तो में गणराज आज,
बस लागि यही लगन,
भक्तों के द्वार पधारो,
प्यारे गौरी के ललन ॥

लम्बोदर गणपति द्वार पे,
भक्त जनो के आ जाओ,
बिगड़ी बात बनाओ,
सारे बिगड़े काज बना जाओ,
सदा ‘तिवारी’ कहे भक्ति में,
होकर यूँही मगन,
भक्तों के द्वार पधारो,
प्यारे गौरी के ललन ॥

भक्तो के द्वार पधारो,
प्यारे गौरी के ललन,
हर बिगड़े काज सवारों,
प्यारे गौरी के ललन,
गौरी के ललन,
महामाई के ललन,
भोलेनाथ के ललन,
भक्तो के द्वार पधारो,
प्यारे गौरी के ललन ॥
Bhakto Ke Dwar Padharo - Read in English
Bhakto Ke Dwar Padharo, Pyare Gauri Ke Lalan, Har Bigde Kaaj Sawaron, Pyare Gauri Ke Lalan, Gauri Ke Lalan, Mahamai Ke Lalan, Bholenath Ke Lalan, Bhakto Ke Dwar Padharo, Pyare Gauri Ke Lalan ॥
Bhajan Diwali Lakshmi Ganesh Puja BhajanVighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

शंकर तेरी जटा से बहती है गंग धारा - भजन

शंकर तेरी जटा से बहती है गंग धारा, काली घटा में चमके जैसे कोई सितारा..

आ जाओ भोले बाबा मेरे मकान मे - भजन

आ जाओ भोले बाबा मेरे मकान मे, ग्रह प्रवेश के समय गाए जाने वाला पॉपुलर भजन...

शिव जी भुला रहे है शिव धाम को चलो: शिव भजन

शिव जी भुला रहे है शिव धाम को चलो, घट भर के गंगा जल से कावड़ लिए भरो,
शिव जी भुला रहे है शिव धाम को चलो ॥

बााबा नेने चलियौ हमरो अपन नगरी - भजन

बाबा लेले चलियौ हमरो अपन नगरी, अपन नगरी हो झारखण्ड डगरी, बबा लेले चलियौ हमरो अपन नगरी..

मैरी लाज रखना भोले मेरी लाज रखना: शिव भजन

मेरी लाज रखना, तेरे द्वारे आया मैं बाबा, तेरी शरण में आया मैं बाबा, मैरी लाज रखना मेरी लाज रखना ॥