चले है भोला, सज धज के - भजन (Chale Hai Bhola Saj Dhaj Ke)


भोला तन पे भस्म लगाये,
मन में गौरा को बसाये,
चले है भोला,
सज धज के,
संखिया मंगल गाती हैं,
भूत प्रेत बाराती हैं ॥
भूत और प्रेत सब,
झूम झूम जाते हैं,
लूले और लँगड़े भी,
डिस्को दिखाते हैं,
भोला मन ही मन मुस्काये,
रूप अजब गजब हैं बनाये,
चले हैं भोला,
सज धज के ॥

पहुँची बारात,
सब मंगल गाते हैं,
देख देख शिव को,
सभी डर जाते हैं,
माता मैना रही घबराये,
शिव ऐसा रूप बनाये,
चले हैं भोला,
सज धज के ॥

मन में ये सोचें शिव,
सब डर जाते हैं,
विवाह कैसे होगा,
कोई पास न आते हैं,
तब सुंदर रूप बनाये,
चन्द्रशेखर नाम कहाये,
चले हैं भोला,
सज धज के ॥

गौरा के संग में,
ब्याह रचाते हैं,
लेके भवानी को,
कैलाश जाते हैं,
‘सूरज सोनी’ हरसाये,
ध्यान शिवजी के चरणों मे लगाए,
चले हैं भोला,
सज धज के ॥

भोला तन पे भस्म लगाये,
मन में गौरा को बसाये,
चले है भोला,
सज धज के,
संखिया मंगल गाती हैं,
भूत प्रेत बाराती हैं ॥
Chale Hai Bhola Saj Dhaj Ke - Read in English
Bhola Tan Pe Bhasm Lagaye, Man Mein Gaura Ko Basaye, Chale Hai Bhola, Saj Dhaj Ke, Sankhiya Mangal Gaati Hain, Bhoot Pret Baaraati Hain ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah BhajanAnuradha Paudwal Bhajan

अन्य प्रसिद्ध चले है भोला, सज धज के - भजन वीडियो

Debashish Dasgupta

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

जय जयकार करो माता की - माता भजन

जय जयकार माता की, आओ शरण भवानी की, एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

दुर्गे भवानी तू ही काली कल्याणी: भजन

दुर्गे भवानी तू ही काली कल्याणी, तेरी शक्ति है अपार, कोई पाया नहीं पार, मैया जगदम्बे, जगदम्बे, दुर्गें भवानी तू ही काली कल्याणी ॥

मैया तुमसे मेरी, छोटी सी है अर्जी: भजन

मैया तुमसे मेरी, छोटी सी है अर्जी, मानो या ना मनो, आगे तेरी मर्जी, मावड़ी रखले तू, चरणों के पास ॥

आउंगी आउंगी मै अगले, बरस फिर आउंगी: भजन

आउंगी आउंगी मै अगले, बरस फिर आउंगी, लाऊंगी लाऊंगी तेरी, लाल चुनरियाँ लाऊंगी ॥