पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

जगमग हुईं अयोध्या नगरी, सन्त करें गुणगान - भजन (Jagmag Hui Ayodhya Nagari Sant Kare Gungan)


जगमग हुईं अयोध्या नगरी, सन्त करें गुणगान - भजन
जगमग हुई अयोध्या नगरी,
रतन सिंहासन राम विराजें,
आई घड़ी महान,
धूमधाम से अवधपुरी में,
हो मंदिर निर्माण,
अँखियाँ तरस गई सदियों से,
झूमे सकल जहान,
जगमग हुईं अयोध्या नगरी,
सन्त करें गुणगान ॥
तड़प रहे थे भक्त राम के,
कब वो शुभ दिन आये,
संतों का संकल्प अवध में,
प्रभु का घर बन जाये,
मन में था विश्वास एक दिन,
प्रभु मंदिर में आएं,
इसके ख़ातिर भक्त हजारों,
हो गए हैं कुर्बान,
धूमधाम से चलो अवध में,
हो मंदिर निर्माण,
जगमग हुईं अयोध्या नगरी,
सन्त करें गुणगान ॥

जले दीप बज रहे नगाड़े,
दे जयघोष सुनाई,
जन- जन में खुशियां है छाई,
घड़ी सुहानी आयी,
भारत माँ के हॄदय पटल पर,
बजने लगी शहनाई,
भक्तों के भगवान विराजें,
संतों के अरमान,
धूमधाम से चलो अवध में,
हो मंदिर निर्माण,
जगमग हुईं अयोध्या नगरी,
सन्त करें गुणगान ॥

रतन सिंहासन राम विराजें,
आई घड़ी महान,
धूमधाम से अवधपुरी में,
हो मंदिर निर्माण,
अँखियाँ तरस गई सदियों से,
झूमे सकल जहान,
जगमग हुई अयोध्या नगरी,
सन्त करें गुणगान ॥

Jagmag Hui Ayodhya Nagari Sant Kare Gungan in English

Ratan Sinhasan Ram Virajen, Aae Ghadi Mahan, Dhumdham Se Abadhapuri Main, Ho Mandir Nirman, Ankhiyan Taras Gae Sadiyon Se, Jhume Sakal Jahaan, Jagmag Hui Ayodhya Nagari, Sant Kare Gungan ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanPrem Bhushan Ji Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

दुर्गे महाँ रानी नमो नमो - भजन

दुर्गे, महाँ रानी, नमो नमो । अम्बे, महाँ रानी, नमो नमो । दुर्गे, महाँ रानी, नमो नमो ॥ मेरी, मात भवानी, नमो नमो ।

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना - भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते लोग इसे राम का दिवाना..

श्री हनुमान-बालाजी भजन

सुंदरकांड, हनुमान जयंती, मंगलवार व्रत, शनिवार, बूढ़े मंगलवार में गाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री हनुमान-बालाजी के भजन..

वीर हनुमाना अति बलवाना - भजन

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे, प्रभु मन बसियो रे...

मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे नंदलाल - भजन

देवी नेहा जी का प्यारा सा भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे, नंदलाल सांवरिया मेरे, गोपाल सांवरिया मेरे...

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP