देवोँ के देव महान है, मेरे भोले भंडारी - भजन (Devon Ke Dev Mahan Hai Mere Bhole Bhandari)


देवोँ के देव महान है,
मेरे भोले भंडारी,
भोले भंडारी हैं हितकारी,
भोले भंडारी परम हितकारी,
देवोँ के देव महान हैं,
मेरे भोले भंडारी ॥
गले में जिनके सर्पों की माला,
आसान जिनकर है मृगशाला,
नंदीगण जिनका दास है,
मेरे भोले भंडारी,
देवोँ के देव महान हैं,
मेरे भोले भंडारी ॥

जटा में जिनके गंगा विराजे,
मस्तक जिनके चन्द्रमा साजे,
त्रिनेत्र धारी भगवान है,
मेरे भोले भंडारी,
देवोँ के देव महान हैं,
मेरे भोले भंडारी ॥

गौरा मैया जिनकी अर्धांगिनी हैं,
कार्तिक गणेश जिनके बालक कहलाये,
विष्णु के आराध्य हैं,
‘माधव’ जिनके दास है,
मेरे भोले भंडारी,
देवोँ के देव महान हैं,
मेरे भोले भंडारी ॥

देवोँ के देव महान है,
मेरे भोले भंडारी,
भोले भंडारी हैं हितकारी,
भोले भंडारी परम हितकारी,
देवोँ के देव महान हैं,
मेरे भोले भंडारी ॥
Devon Ke Dev Mahan Hai Mere Bhole Bhandari - Read in English
Devon Ke Dev Mahan Hai, Mere Bhole Bhandari, Bhole Bhandari Hain Hitakari, Bhole Bhandari Param Hitakari, Devon Ke Dev Mahan Hai, Mere Bhole Bhandari ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanPrem Bhushan Bhajan

अन्य प्रसिद्ध देवोँ के देव महान है, मेरे भोले भंडारी - भजन वीडियो

Rishav Thakur, Ayachi Thakur, Maithili Thakur

Divya Chaturvedi

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

बाबा बालकनाथ जी जीवे मेरा जोगी सोणा

मेरे जोगी वरगा कोई ना, मेरे जोगी वरगा कोई ना, मेरे जोगी वरगा कोई ना, मेरे जोगी वरगा कोई ना।

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ: भजन

हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ, आरती उतारूँ प्यारे तुमको मनाऊँ, अवध बिहारी तेरी आरती उतारूँ, हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ ॥

छोटे छोटे घुँगरू छोटे छोटे पाँव: भजन

छोटे छोटे घुँगरू छोटे छोटे पाँव, छम छम नाचे देखो वीर हनुमान ॥

जन्मे है राम रघुरैया, अवधपुर में - भजन

जन्मे है राम रघुरैया, अवधपुर में बाजे बधैया, बाजे बधैया बाजे बधैया, जन्में है राम रघुरैया, अवधपुर में बाजे बधैया ॥