गौरी के लाला हो, मेरे घर आ जाना: भजन (Gauri Ke Lala Ho Mere Ghar Aa Jana)


गौरी के लाला हो,
मेरे घर आ जाना,
घर आँगन की ओ देवा,
शोभा बढ़ा जाना,
गौरी के लाला हों,
मेरे घर आ जाना ॥
भादो मास आया है,
संग में खुशियाँ लाया है,
बड़े जतनो से है मैंने,
घर क़ो अपने सजाया है,
तूने वादा किया था मुझसे,
वादा निभा जाना,
गौरी के लाला हों,
मेरे घर आ जाना ॥

चंदन चौकी सजाऊं,
उसपे तुझको बिठाऊं,
पान फूल चढ़ाके,
मोदक भोग लगाऊं,
बड़े प्रेम से बनाए हैं,
ये लडवन खा जाना,
गौरी के लाला हों,
मेरे घर आ जाना ॥

रोज कीर्तन गजानन करूँ,
तेरी भक्ति में ध्यान धरूँ,
पुरी श्रद्धा से हे मेरे देवा,
निश दिन मैं तेरा पूजन करूँ,
अकेले ना आना प्रभु,
रिद्धि सिद्धि संग लाना,
गौरी के लाला हों,
मेरे घर आ जाना ॥

जपे तेरा जो नाम प्रभु,
करते तुमको प्रणाम प्रभु,
उनके विघ्न और बाधा टलें,
बनते बिगड़े काम प्रभु,
आस मैंने लगाई है जो,
उसको पुगा जाना,
गौरी के लाला हों,
मेरे घर आ जाना ॥

गौरी के लाला हो,
मेरे घर आ जाना,
घर आँगन की ओ देवा,
शोभा बढ़ा जाना,
गौरी के लाला हों,
मेरे घर आ जाना ॥
Gauri Ke Lala Ho Mere Ghar Aa Jana - Read in English
Gauri Ke Lala Ho, Mere Ghar Aa Jana, Ghar Aangan Ki O Deva, Sobha Badha Jana, Gauri Ke Lala Ho, Mere Ghar Aa Jana ॥
Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तेरी जय हो गणेश - भजन

तेरी जय हो गणेश, किस जननी ने तुझे जनम दियो है,..

गजानंद आँगन आया जी - भजन

म्हारा माँ गौरी का लाल, गजानंद आँगन आया जी, आंगन आया जी गजानंद, आंगन आया जी, म्हारा माँ गौरी का लाल, गजानन्द आँगन आया जी ॥

जय गणेश काटो कलेश - भजन

जय गणेश जय जय गणेश, जय गणेश जय जय गणेश, जय गणेश काटो कलेश, जय गणेश हितकारी, विघ्न विनाशन नाथ प्रथम,
पूजा हो सदा तुम्हारी, जय गणेश हितकारी, जय गणेश जय जय गणेश, जय गणेश जय जय गणेश, जय गणेश काटों कलेश ॥

हम आये है तेरे द्वार, गिरजा के ललना - भजन

हम आये है तेरे द्वार, गिरजा के ललना, हो देवो के सरदार, गिरजा के ललना, करने दीदार दीदार दीदार, दीदार गिरजा के ललना,
अरे दे ताली दे ताली नाचे रे, सब भक्त तेरे अंगना, हम आये हैं तेरे द्वार, गिरजा के ललना ॥

मेरे गणनायक तुम आ जाओ - भजन

मेरी सखियाँ मुझसे पूछे है, कब आएंगे गजमुख बोलो, अब अष्ट विनायक आ जाओ, मैं तो कबसे बाट निहार रही, मेरे गणनायक तुम आ जाओं, मैं तो कबसे बाट निहार रही, मेरे गणनायक तुम आ जाओ ॥