हे गणनायक सब सुखदायक, करो विघ्न सब दूर: भजन (Hey Gannayak Sab Sukh Dayak Karo Vigan Sab Dur)


हे गणनायक सब सुखदायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है ॥रणत भवर गढ़ वास करो,
रिद्धि सिद्धि भंडार भरो,
प्रथम निमंत्रण स्वीकारो,
अटके कारज सिद्ध करो,
शिव गिरजा के कुंवर लाड़ला,
शिव गिरजा के कुंवर लाड़ला,
आस हमारी पुर,
शरण तेरी आए है,
हे गण नायक सब सुख दायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है ॥

स्वर्ण छत्र सिर पर धारी,
शोभित मुकुट छटा न्यारी,
चमक रह्या कुण्डल भारी,
मणि माला लागे प्यारी,
रत्न जड़ित पहने पैंजनिया,
रत्न जड़ित पहने पैंजनिया,
नैनन बरसे नूर,
शरण तेरी आए है,
हे गण नायक सब सुख दायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है ॥

मखमल वस्त्र बदन सोहे,
कुमकुम तिलक नयन मोहे,
माँ जगदम्बा लाड़ करे,
ठुमक ठुमक कर नृत्य करे,
सुर किन्नर यश गान सुनावे,
सुर किन्नर यश गान सुनावे,
दर्शन दो भरपूर,
शरण तेरी आए है,
हे गण नायक सब सुख दायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है ॥

मूषक वाहन है तेरा,
सूंड निराली सोहे है,
ऐसा अनुपम रूप तेरा,
देखत ही मन मोहे है,
बुद्धि बल से सब देवन का,
बुद्धि बल से सब देवन का,
किया मान मद चूर,
शरण तेरी आए है,
हे गण नायक सब सुख दायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है ॥

हे गणनायक सब सुखदायक,
करो विघ्न सब दूर,
शरण तेरी आए है ॥
Hey Gannayak Sab Sukh Dayak Karo Vigan Sab Dur - Read in English
Hey Gananayak Sab Sukhadayak, Karo Vighn Sab Dur, Sharan Teri Aaye Hai ॥
Bhajan Diwali Lakshmi Ganesh Puja BhajanVighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

बेद की औषद खाइ कछु न करै: माँ गंगा माहात्म्य

माँ गंगा मैया का गरिमामय माहात्म्य॥ बेद की औषद खाइ कछु न करै बहु संजम री सुनि मोसें ।..

गंगा किनारे चले जाणा - भजन

मिटदि है मूरत, जिन्दी ये वाणी है, गंगा किनारे चले जाणा, मुड़के फिर नहीं आणा..

मानो तो मैं गंगा माँ हूँ - भजन

मानो तो मैं गंगा माँ हूँ, ना मानो तो बहता पानी, जो स्वर्ग ने दी धरती को, में हूँ प्यार की वही निशानी...

हे त्रिपुरारी गंगाधरी: भजन

हे त्रिपुरारी गंगाधरी, सृष्टि के आधार, शंकर किरपा करुणाकार, भोले किरपा करुणाकार ॥

भारत के लिए भगवन का एक वरदान है गंगा - भजन

भारत के लिए भगवन का, एक वरदान है गंगा, सच पूछो तो इस देश की पहचान है गंगा, हर हर गंगे, हर हर गंगे !