हे राम भक्त हनुमान तुझे, मैंने तो अब पहचान लिया: भजन (Hey Ram Bhakt Hanuman Tujhe Maine To Ab Pehchan liya)


हे राम भक्त हनुमान तुझे,
मैंने तो अब पहचान लिया,
तुम दुष्ट संहारक हो तेरा,
भक्तों ने सहारा मान लिया ॥
सुग्रीव बाली से डरकर जब,
उस निर्जन गिरी पर रोता था,
तब तू ही तो धीरज देकर ही,
उसके दुखड़ो को हरता था,
फिर राम से उसे मिलाया और,
सुग्रीव को अभय प्रदान किया,
हे राम भक्त हनुमान तुम्हे,
मैंने तो अब पहचान लिया ॥

जब रावण ने मुनि वेश बना,
माता सिता को हर डाला,
हनुमत ने लंक जलाकर के,
माता का संशय हर डाला,
फिर चूड़ामणि लाए माँ की,
प्रभु मन को भी विश्राम दिया,
हे राम भक्त हनुमान तुम्हे,
मैंने तो अब पहचान लिया ॥

जब शक्ति लगी लक्ष्मणजी को,
तब तू ही बूटी लाया था,
बूटी रूपी ओषध से फिर,
लक्ष्मण का प्राण बचाया था,
तब राम ने कहा पवनसुत से,
तूने तो ऋणी ही बना डाला,
हे राम भक्त हनुमान तुम्हे,
मैंने तो अब पहचान लिया ॥

लंका में था जब युद्ध मचा,
रावण ने तुझे ललकारा था,
तब राम नाम लेकर तूने,
रावण के मुक्का मारा था,
रावण मुर्छित हो जागा तब,
बोला कपिबल ने कमाल किया,
हे राम भक्त हनुमान तुम्हे,
मैंने तो अब पहचान लिया ॥

हे राम भक्त हनुमान तुझे,
मैंने तो अब पहचान लिया,
तुम दुष्ट संहारक हो तेरा,
भक्तों ने सहारा मान लिया ॥
Hey Ram Bhakt Hanuman Tujhe Maine To Ab Pehchan liya - Read in English
Hey Ram Bhakt Hanuman Tujhe, Maine To Ab Pahachan Liya, Tum Dustha Sanharak Ho Tera, Bhakton Ne Sahara Maan Liya ॥
Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

जगन्‍नाथ चक्‍का नैन नीलाचल वारे - भजन

जगन्‍नाथ चक्‍का नैन नीलाचल वारे, जगन्नाथ, जगन्नाथ, चका नैन, चका नैन

खेड़ापति मंदिर में म्हारा बालाजी विराजे - भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते लोग इसे राम का दिवाना..

शंभु, पैयाँ पड़ूँ - शिव भजन

शंभु, पैयाँ पड़ूँ, तोहे बिनती करूँ,कृपा कीजो। दया करके शिव, दर्शन दीजो॥ By Keerthi Sagathia on Bhakti Bharat

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...