जो देना हो तो मईया, उपहार ये देना: भजन (Jo Dena Ho To Maiya Uphar Ye Dena)


जो देना हो तो मईया,
उपहार ये देना,
तेरी ममता पर थोड़ा,
अधिकार दे देना,
जो देना हों तों मईया,
उपहार ये देना ॥
वैसे तो पहले ही,
काफी है ये तोहफा,
तू है मेरी मैया है,
मैं हूँ तेरा बेटा,
बेटा का जिस पर हक़ है,
वो प्यार दे देना,
जो देना हों तों मईया,
उपहार ये देना ॥

दौलत से जीने के,
साधन तो मिल जाए,
पर माँ की ममता को,
लेने कहाँ जाए,
मुझको है बस ममता की,
दरकार दे देना,
जो देना हों तों मईया,
उपहार ये देना ॥

अमृत में ममता का,
जो अंश ना होता,
तो विष और अमृत में,
कोई फर्क ना होता,
‘सोनू’ को उस अमृत की,
एक धार दे देना,
तेरी ममता पर थोड़ा,
अधिकार दे देना,
जो देना हों तों मईया,
उपहार ये देना ॥

जो देना हो तो मईया,
उपहार ये देना,
तेरी ममता पर थोड़ा,
अधिकार दे देना,
जो देना हों तों मईया,
उपहार ये देना ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन
Jo Dena Ho To Maiya Uphar Ye Dena - Read in English
Jo Dena Ho to Maiya, Uphar Ye Dena, Teri Mamta Par Thoda, Adhikar De Dena, Jo Dena Hon Ton Maiya, Uphar Ye Dena ॥
Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanGupt Navratri BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanAshtami BhajanDurga Asthami BhajanMata Bhawani BhajanPahadawali BhajanSherawali Maa Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

श्री राम कथा की महिमा को, घर घर में पहुँचाना है: भजन

श्री राम कथा की महिमा को, घर घर में पहुँचाना है, राम नाम की भक्ति को, जन जन में जगाना है, श्री राम जय राम जय जय राम,
श्री राम जय राम जय जय राम ॥

भगवा रंग चढ़ा है ऐसा, और रंग ना भाएगा - भजन

भगवा रंग चढ़ा है ऐसा, और रंग ना भाएगा, जय श्री राम के नाम का नारा, घर घर से अब आएगा, अयोध्या की नगरी में अब, केसरिया लहराएगा, केसरिया केसरिया म्हारो, केसरिया केसरिया ॥

चोला माटी के हे राम: भजन

चोला माटी के हे राम, एकर का भरोसा, चोला माटी के हे रे, चोला माटी के हे हो, हाय चोला माटी के हें राम, एकर का भरोसा, चोला माटी के हे रे ॥

बस गए रघुनंदन सरकार: भजन

बस गए रघुनंदन सरकार, हो रही जग में जय जयकार, मेरे राम मेरे राम, मेरे रघुनंदन सरकार, बस गये रघुनंदन सरकार,
हो रही जग में जय जयकार ॥

श्री राम धुन में मन तू: भजन

श्री राम धुन में मन तू, जब तक मगन ना होगा, भव जाल छूटने का, तब तक जतन ना होगा ॥