काहे इतनी देर लगाई, आजा रे हनुमान आजा: भजन (Kahe Itni Der Lagai Aaja Re Hanuman Aaja)


काहे इतनी देर लगाई,
आजा रे हनुमान आजा,
आजा रे हनुमान आजा,
ओ अंजनी के लाल आजा,
लगी शक्ति पड़ा नीचे भाई,
आजा रे हनुमान आजा,
काहे इतनी देर लगायी,
आजा रे हनुमान आजा ॥
बैध सुषेन ने भेद बताया,
संजीवन से प्राण बचेंगे,
मुश्किल बहुत है लाना इसको,
कैसे काम आसान बनेंगे,
बोले पवनपुत्र मैं ले आता,
आजा रे हनुमान आजा,
काहे इतनी देर लगायी,
आजा रे हनुमान आजा ॥

द्रोणागिरी को चले पवनसुत,
राक्षस ने एक पछाड़ लगाई,
संजीवन को कैसे जानू,
हनुमान को समझ ना आई,
अब क्या मैं करूँ रघुराई,
आजा रे हनुमान आजा,
काहे इतनी देर लगायी,
आजा रे हनुमान आजा ॥

नर वानर सब सोच में बैठे,
राम बिलखते नीर बहाते,
संजीवन हनुमान ले आये तो,
भाई लखन के प्राण बचाते,
आज भोर ना हो जाये भाई,
आजा रे हनुमान आजा,
काहे इतनी देर लगायी,
आजा रे हनुमान आजा ॥

समय काल का पहिया चलता,
राम की आंख से अश्रु बहते,
अपनी माँ के इकलौते तुम,
लखन लाल से भैया कहते,
ऐसे रुदन करे रघुराई,
आजा रे हनुमान आजा,
काहे इतनी देर लगायी,
आजा रे हनुमान आजा ॥

इतने में एक पर्वत चलकर,
रणभूमि में उड़ता आता,
देखो पवनसुत हाथ मे लेकर,
द्रोणागिरी को लेकर आता,
तब लक्ष्मण जान बचाई,
आया रे हनुमान आया,
मेरे लखन जैसे तुम भाई,
आजा रे हनुमान आजा ॥

काहे इतनी देर लगाई,
आजा रे हनुमान आजा,
आजा रे हनुमान आजा,
ओ अंजनी के लाल आजा,
लगी शक्ति पड़ा नीचे भाई,
आजा रे हनुमान आजा,
काहे इतनी देर लगायी,
आजा रे हनुमान आजा ॥
Kahe Itni Der Lagai Aaja Re Hanuman Aaja - Read in English
Kahe Itani Der Lagae, Aaja Re Hanuman Aaja, Aaja Re Hanuman Aaja, O Anjani Ke Lala Aaja, Lagi Shakti Pada Niche Bhae, Aaja Re Hanuman Aaja, Kahe Itani Der Lahae, Aaja Re Hanuman Aaja ॥
Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

कांवड़ सजा के चालो, सावन ऋतू है आई - भजन

कांवड़ सजा के चालो, सावन ऋतू है आई, भक्तो को शिव ने अपने, आवाज है लगाई, कावड़ सजा के चालो, सावन ऋतू है आई ॥

हे शिवशंकर, हे करुणाकर - भजन

हे शिवशंकर हे करुणाकर, हे परमेश्वर परमपिता, हर हर भोले नमः शिवाय,

भोले भंडारी सबके ही भंडार भरे - भजन

भोले भंडारी सबके ही भंडार भरे, जो पूजे उनको, उनका वो उद्धार करे

शिव शंकर का गुणगान करो - भजन

शिव शंकर का गुणगान करो, शिव भक्ति का रसपान करो, जीवन ज्योतिर्मय हो जाए