खेले मसाने में होरी, दिगम्बर: भजन (Khele Masane Mein Holi Digambar)


खेले मसाने में होरी,
दिगम्बर,
खेले मसानें में होरी,
भूत पिशाच बटोरी,
दिगम्बर,
खेले मसानें में होरी ॥
गोप ना गोपी श्याम ना राधा,
ना कोई रोक ना कौनो बाधा,
ना साजन ना गोरी,
दिगम्बर,
खेले मसानें में होरी ॥

नाचत गावत डमरू धारी,
छोड़े सर्प गरल पिचकारी,
पीटे प्रेत थपोरी,
दिगम्बर,
खेले मसानें में होरी ॥

भूतनाथ की मंगल होरी,
देख सिहाये बिरज की छोरी,
धन धन नाथ अघोरी,
दिगम्बर,
खेले मसानें में होरी ॥

खेले मसाने में होरी,
दिगम्बर,
खेले मसानें में होरी,
भूत पिशाच बटोरी,
दिगम्बर,
खेले मसानें में होरी ॥
Khele Masane Mein Holi Digambar - Read in English
Khele Masane Mein Hori, Digambar, Khele Masane Mein Hori, Bhoot Pisach Batori, Digambar, Khele Masane Mein Hori ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanPrem Bhushan Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

आजा आजा ओ गणराजा - भजन

सर्वप्रथम पूजीत हो बाबा, तुम हो जग से निराले। श्रद्धा भाव से तुमको पूजे, सदा ये दुनिया वाले। कभी नहीं कोई लौटा तेरे दर से यूँ ही खाली, भर-भर के देते हो सबको, जो आए बनके सवाली॥

गाइये गणपति जगवंदन - भजन

गाइये गणपति जगवंदन । शंकर सुवन भवानी के नंदन ॥ सिद्धि सदन गजवदन विनायक...

सारे जगत में सबसे प्रथमें तुम्हें मनाते हैं: भजन

बप्पा हो बप्पा गणपति बप्पा बप्पा हो बप्पा गणपति बप्पा तेरी जय जयकार लगाते हैं जय जय गणराज सारे जगत में सबसे प्रथमें तुम्हें मनाते हैं ॥

सूरज की लाली तुझे तिलक लगाती है: भुज मूवी आरती

सूरज की लाली तुझे तिलक लगाती है, बगिया की डाली डाली पुष्प चढ़ाती है..

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है: भजन

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है, श्रद्धा के सुमन अर्पित करने, हम थाल सजा कर लाए है, हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है ॥