मात अंग चोला साजे - भजन (Maat Ang Chola Saje Har Rang Chola Saje)


हे माँ, हे माँ, हे माँ, हे माँ
मात अंग चोला साजे,
हर रंग चोला साजे
मात की महिमा देखो,
ज्योत दिन रैना जागे

तू ओढे लाल चुनरिया,
गहनो से करे श्रृंगार
शेरो पर करे सवारी,
तू शक्ति का अवतार
तेरे तेज बहरे दो नैना,
तेरे अधरों पर मुस्कान
तेरे द्वारे शीश झुकाये,
क्या निर्धन क्या बलवान
तेरे ही नाम का मात,
जगत में डंका बाजे
मात अंग चोला साजे...

ऊँचा है मंदिर तेरा,
ऊँचा तेरा अस्थान
दानी क्या कोई दूजा,
माँ होगा तेरे सामान
जो आए श्रद्धा लेके,
वो ले जाए वरदान
हे माता तू भगतो के,
सुख दुःख का रखे ज्ञान
तेरे चरणो में आके,
भाग्य कैसे ना जागे

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन
Maat Ang Chola Saje Har Rang Chola Saje - Read in English
Maat Ang Chola Saje, Har Rang Chola Saje Maat Ki Mahima Dekho, Jyot Din Raina Jage
Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

कन्हैया तेरे दर्शन बिन नहीं हमसे रहा जाता - भजन

कन्हैया तेरे दर्शन बिन, नहीं हमसे रहा जाता, विरह का है बड़ा सागर, नहीं हमसे तरा जाता।

जय बजरंग बलवान हनुमाना - भजन

जय बजरंग बलवान हनुमाना, तेरे बिना ना हो कल्याणा।

बेटा जो बुलाए माँ को आना चाहिए: भजन

मैया जी के चरणों मे ठिकाना चाहिए। बेटा जो बुलाए माँ को आना चाहिए॥

मेरी अखियों के सामने ही रहना, माँ जगदम्बे: भजन

मेरी अखियों के सामने ही रहना, माँ शेरों वाली जगदम्बे।

दुर्गा है मेरी माँ, अम्बे है मेरी माँ: भजन

दुर्गा है मेरी माँ अम्बे है मेरी माँ, जय बोलो जय माता दी, जो भी दर पे आए, जय हो...