महाभक्त हनुमान:भजन (Mahabhakt Hanuman)


लाल देह लाली लसे अरुधरी लाल लंगूर,
बज्र देह दानव दलन जय जय जय कपिसूर ॥
महावीर हैं महाबली हैं महाभक्त हनुमान मेरे,
नित राम भजन में राम लगन में सेवारत हनुमान मेरे,
महाज्ञानी है महादानी हैँ महासंत हनुमान मेरे,
मंगल को जन्मे मंगल जग में  सदा करत हनुमान मेरे ॥

सियावर राम चंद्र की जय उमापति महादेव की जय,
बोलो बजरंगबली की जय राम के परम भक्त की जय ॥

हरिहर की है लीला हनुमत अखंड सनातन धर्म प्रसारक,
हरी जपते नित हर हर शम्भू शम्भू भी श्री राम उपासक,
राम राम श्री राम उपासक,
शंकर सुवन रुद्र  बारहवे रामदूत हनुमान मेरे,
नित राम भजन मे राम लगन मे सेवारत मेरे हनुमान ॥
BhaktiBharat Lyrics

छोड़ चले जब धरा को रघुवर कपि ने जग का भार लिया,
भेद जान सिंदूर का सिंदूर में चोला सान लिया,
भक्ति को सम्मान दिया,
चीर के सीना सियाराम को दर्शावत हनुमान मेरे,
नित राम भजन में राम लगन में सेवारत हनुमान मेरे ॥
Mahabhakt Hanuman - Read in English
Mahaveer Hai Mahabali Hai Mahabhakt Hanuman Mere, Nit Ram Bhajan Mein Ram Lagan Mein Sewarat Hanuman Mere, Mahagyani Hai Mahadani Hai Mahasanta Hanuman Mere, Mangal ko Janme Mangal Jag Mein Sada Karat Hanuman Mere ॥
Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

देवा हो देवा गणपति देवा - भजन

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन स्वामी तुमसे बढ़कर कौन और तुम्हारे भक्तजनों में हमसे बढ़कर कौन हमसे बढ़कर कौन ॥

तुम भी बोलो गणपति, और हम भी बोले गणपति - भजन

मानिये पहले गजानन, गजवदन हे गणपति, जिसने भी दिल से पुकारा, दुखहरण हे गणपति, जिसने भी दिल से पुकारा, दुखहरण हे गणपति, तुम भी बोलो गणपति, और हम भी बोले गणपति ॥

अपना है सेठ गणपति लाला: भजन

शिव शंकर सूत देव गणपति, देवो में बलकारी, सबसे पहले तेरा सुमिरण, करती दुनिया सारी, देवो में देव है निराला, अपना है सेठ गणपति लाला, अपना है सेठ गणपति लाला ॥

गौरी के लाड़ले - भजन

गौरी के लाड़ले, महिमा तेरी महान, करता है सबसे पहले, पूजा तेरी जहान, गौरी के लाडले, महिमा तेरी महान ॥

पधारों म्हारे अंगना जी - भजन

आओ आओ गणपति महाराज, पधारों म्हारे अंगना जी, कबसे रस्ता रहे है निहार, कबसे रस्ता रहे है निहार, पधारों म्हारे अंगना जी, आओ आओ देवों के सरताज, पधारों म्हारे अंगना जी ॥