महिमा भोलेनाथ की सुनाएंगे - भजन (Mahima Bholenath Ki Sunayenge)


जय जय नमामि शंकर,
गिरिजापति नमामि शंकर,
जटा जूट भुजंग भयंकर,
महिमा भोलेनाथ की सुनाएंगे,
जय शिव शम्भू बोल बाबा आएंगे,
शम्भो शम्भो बोल बाबा आएंगे ॥
शिवशंकर कैलाश के वासी,
नाथ सुने सबकी करुणा,
मन की शंका दूर करेगा,
ले बम भोले की शरणा,
सिर पर तेरे हाथ धरेगा,
तेरे सब भण्डार भरेगा,
मन से जो भी ध्यान धरेगा,
कष्ट सभी मिट जायेंगे,
महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे,
जय शिव शम्भू बोल बाबा आएंगे,
महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे,
शम्भो शम्भो बोल बाबा आएंगे ॥

एक दिन दानव सुर सब मिलकर,
क्षीर सिंधु का मथन किया,
चौदह रतन जो निकले शिरोमणि,
एक एक सब बांट लिया,
अमृत धारण देव किये हैं,
विष का संकट खड़ा किये है,
जहर हलाहल पीकर शम्भो,
नीलकण्ठ कहलायेंगे,
महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे,
जय शिव शम्भू बोल बाबा आएंगे,
महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे,
शम्भो शम्भो बोल बाबा आएंगे ॥

अटल भक्ति भस्मासुर किन्ही,
पाकर वर बलवान हुए,
जिसके मत्थे हाथ लगावे,
भस्म करे तन प्राण लिए,
शिव शंकर संग विष्णु मिलकर,
ना सच मानू झूठा शंकर,
धरा शीश पर हाथ दैत्य का,
सर्वनाश करवाएंगे,
महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे,
जय शिव शम्भू बोल बाबा आएंगे,
महिमा भोलेनाथ की सुनाएँगे,
शम्भो शम्भो बोल बाबा आएंगे ॥

जय जय नमामि शंकर,
गिरिजापति नमामि शंकर,
जटा जूट भुजंग भयंकर,
महिमा भोलेनाथ की सुनाएंगे,
जय शिव शम्भू बोल बाबा आएंगे,
शम्भो शम्भो बोल बाबा आएंगे ॥
Mahima Bholenath Ki Sunayenge - Read in English
Jay Jay Namami Shankar, Girijapati Namami Shankar, Jata Jut Bhujang Bhayankar, Mahima Bholenaath Ki Sunayenge, Jay Shiv Shambhu Bol Baba Aayenge, Shambhu Shambhu Bol Baba Aayenge ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanPrem Bhushan Bhajan

अन्य प्रसिद्ध महिमा भोलेनाथ की सुनाएंगे - भजन वीडियो

Rishav Thakur, Ayachi Thakur, Maithili Thakur

Divya Chaturvedi

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

श्री दंदरौआ सरकार तुम्हारी जय होवे - भजन

बोले बोले रे जयकारा, जो बाबा का बोले, जय बजरंगी बोले, वो कभी ना डोले, जय बजरंगी बोलें, वो कभी ना डोले ॥

मनाओ गणपत जी को आज: श्री गणेश भजन

मनाओ गणपत जी को आज, हो जायेंगे सब पुरण काज, लड्डुअन का भोग लगाएंगे, करेंगे पूजा दिन और रात,
मनाओ गणपत जी को आज ॥

कौन कहते है गणराज आते नहीं: श्री गणेश भजन

कौन कहते है गणराज आते नहीं, हम तो प्रेम से उनको बुलाते नहीं, हे गजाजन गणेशा गौरी सुतम,
एकदंतम सदा मंगलम कारकम ॥

गणपति गणपति मिलके कहते हैं सारे: श्री गणेश भजन

गणपति गणपति गणपति मिलके कहते हैं सारे, प्रथम तुमको मनाएं सुनले गौरा दुलारे, गणपति बप्पा मोरिया ॥

गणपति बाप्पा हरलो भक्तो की पीर: श्री गणेश भजन

गणपति बाप्पा हरलो भक्तो की पीर, हर वरस आएंगे वो सागर के तीर, गणपति बाप्पा हरलो भक्तो की पीर ॥