मेरे भोले की बारात में ढोल नगाड़े बाजे - भजन (Mere Bhole Ki Barat Mein Dhol Nagade Vaaje)


मेरे भोले की बारात में
ढोल नगाड़े बाजे
भांग धतूरा पीकर भोले
चले हैं ब्याह रचाने
मेरे भोले की बारात में ॥
सर्पो की है माला गले में
अंग भभूत लगी है
भाल चन्द्रमा हाथ में डमरू
अजब सी इनकी छवि है
शिव भोले के आगे आगे
भुत प्रेत भी नाचे
मेरे भोले की बारात में ॥

पार्वती की जिद से देखो
कैसा शुभ दिन आया
भूत नाथ भगवान ने गौरां
जी से ब्याह रचाया
धुनि खूब रमाने वाले
चले हैं गौरां लाने
मेरे भोले की बारात में ॥

कोई ढोल बजाता जाए
कोई नाच नचावे
शिव पर फूल चढ़ावे कोई
रंग गुलाल उड़ावे
हाहा कार मचाते जाए
कोई एक ना माने
मेरे भोले की बारात मे ॥

धूमधाम से शिव बारात जब
पार्वती घर आई
देव गणो और भक्तजनो में
कैसी खुशियां छाई
वरमाला ले आई गौरा
शिव जी को पहनाने
मेरे भोले की बारात मे ॥
Mere Bhole Ki Barat Mein Dhol Nagade Vaaje - Read in English
Mere Bhole Ki Barat Mein, Dhol Nagaade Baaje, Bhaang Dhatoora Peekar Bhole, Chale Hain Byaah Rachaane, Mere Bhole Ki Barat Mein ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanBhole Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मेरे बांके बिहारी का आशिक़ ये ज़माना है - भजन

कोई पागल है इनका, कोई इनका दीवाना है, मेरे बांके बिहारी का, आशिक़ ये ज़माना है

मैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में - भजन

मैं तो आई वृन्दावन धाम किशोरी तेरे चरनन में। किशोरी तेरे चरनन में, श्री राधे तेरे चरनन में॥

करके इशारो बुलाए गई रे - श्री राधा भजन

इंद्रेश जी का प्रिय भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, इसके बोल हैं. . करके इशारो बुलाए गई रे, बरसाने की छोरी राधा गोरी गोरी,

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है: भजन

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

बसाले मन मंदिर में राम: भजन

बसाले मन मंदिर में राम, बनेंगे बिगड़े तेरे काम, बसालें मन मंदिर में राम, बसालें मन मंदिर में राम ॥