मेरे सीने में बसे है, जानकी संग राम जी: भजन (Mere Sine Mein Base Hai Janki Sang Ramji)


मेरे सीने में बसे है,
जानकी संग राम जी,
मैं जहाँ देखूं नजर,
आते है मुझको राम जी,
मेरे सींने में बसे है,
जानकी संग राम जी ॥
एक पल जो राम रूठे,
तो मैं जी ना पाऊंगा,
एक पल जो राम रूठे,
तो मैं जी ना पाऊंगा,
साँसे है धड़कन है मेरी,
जिंदगी है राम जी,
मेरे सींने में बसे है,
जानकी संग राम जी ॥

हिरे मोती सोना चांदी,
मुझको कुछ ना चाहिए,
हिरे मोती सोना चांदी,
मुझको कुछ ना चाहिए,
मिल गया माणिक मुझे जो,
मिल गए है राम जी,
मेरे सींने में बसे है,
जानकी संग राम जी ॥

डर नहीं जब काल से भी,
फिर किसी से क्यों डरूं,
डर नहीं जब काल से भी,
फिर किसी से क्यों डरूं,
मेरे संग ‘बलजीत’ हरपल,
रहते है मेरे राम जी,
मेरे सींने में बसे है,
जानकी संग राम जी ॥

मेरे सीने में बसे है,
जानकी संग राम जी,
मैं जहाँ देखूं नजर,
आते है मुझको राम जी,
मेरे सींने में बसे है,
जानकी संग राम जी ॥
Mere Sine Mein Base Hai Janki Sang Ramji - Read in English
Mere Sine Main Base Hai, Janaki Sang Ram Ji, Main Jahan Dekhun Najar, Aate hai Mujhako Ram Ji, Mere Sine main Base Hai, Janaki Sang Ram Ji ॥
Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

ॐ मंगलम ओमकार मंगलम - शिव धुन

ॐ मंगलम ओमकार मंगलम, ॐ मंगलम ओमकार मंगलम, सोम मंगलम सारधार मंगलम

मन में तो आवे भजन बनाऊं - भजन

मन में तो आवे भजन बनाऊं, भजन बना के बालासा, भजन बना के बालासा तुझको रिझाऊं..

बजरंगबली की शान बड़ी - भजन

बजरंगबली की शान बड़ी, अति सुंदर है हनुमानगढ़ी । श्री राम गरीब नवाज है, हनुमत कलयुग के राजा है

बजरंगबली वो - भजन

बजरंगी बलि वो,बलि म बलि चिर छाती देखाए ना ll