मिलता है सच्चा सुख केवल भगवान - भजन (Milta Hai Sachha Sukh Keval Bhagwan Tere Charno Me)


मिलता है सच्चा सुख केवल भगवान् तुम्हारे चरणों में ।
यह विनती है पल पल छिन की, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥
चाहे बैरी सब संसार बने, चाहे जीवन मुझ पर भार बने ।
चाहे मौत गले का हार बने, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥
॥ मिलता है सच्चा सुख केवल...॥

चाहे अग्नि में मुझे जलना हो, चाहे काटों पे मुझे चलना हो ।
चाहे छोडके देश निकलना हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥
॥ मिलता है सच्चा सुख केवल...॥

चाहे संकट ने मुझे घेरा हो, चाहे चारों ओर अँधेरा हो ।
पर मन नहीं डग मग मेरा हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥
॥ मिलता है सच्चा सुख केवल...॥

जिव्हा पर तेरा नाम रहे, तेरा ध्यान सुबह और शाम रहे ।
तेरी याद तो आठों याम रहे, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥

मिलता है सच्चा सुख केवल भगवान् तुम्हारे चरणों में ।
यह विनती है पल पल छिन की, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ॥
Milta Hai Sachha Sukh Keval Bhagwan Tere Charno Me - Read in English
Milta Hai Sachha Sukh Keval Bhagwan Tumhare Charno Mein । Yah Vinti Hai Pal Pal Chhin Ko
Bhajan Shri Vishnu BhajanShri Ram BhajanShri Krishna BhajanAnuradha Paudwal Bhajan

अन्य प्रसिद्ध मिलता है सच्चा सुख केवल भगवान - भजन वीडियो

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

प्रभुजी तुम बिन कौन सहारा - भजन

जो गणपति को ध्याये,परम सुखी हो जाए । जो शंकर को पूजे,विपदा पास न आए ॥

हुई गलियों में जय जयकार - भजन

नाची मन में उमंग, भरा खुशियों ने रंग, नाची मन में उमंग, भरा खुशियों ने रंग, गूंजी गणपति तेरी जयकार, आया गणपति तेरा त्यौहार, हुई गलियों में जय जयकार, आया गणपति तेरा त्यौहार ॥

शंकर जी का डमरू बाजे - भजन

शंकर जी का डमरू बाजे, पार्वती का नंदन नाचे॥ बर्फीले कैलाशिखर पर जय गणेश की धूम

श्याम सखियां तो डरदा मारा

शाम सखियों से डरता मारा, शाम, सखियों से, डरता मारा ॥ ओ, मुरली, छुपाई रखता... ॥

आओ विनायक म्हारे, आंगणिये पधारो: भजन

आओ विनायक म्हारे, आंगणिये पधारो, भक्ता रा कारज सारो जी, हाँ संवारो जी, आओं विनायक म्हारे, आंगणिये पधारो ॥