नौ दिन का त्यौहार है आया: भजन (Nau Din Ka Tyohaar Hai Aaya)


नौ दिन का त्यौहार है आया,
ध्यान करो माँ नवदुर्गा का,
जिसने जगत बनाया,
नौं दिन का त्यौहार है आया,
नौं दिन का त्यौहार ॥
प्रथम शैलपुत्री की पूजा,
ब्रम्हचारणी का दिन दूजा,
माँ चंद्रघंटा की सेवा,
करके सब सुख पाया,
नौं दिन का त्यौहार है आया,
नौं दिन का त्यौहार ॥

चौथे दिन कुष्मांडा भक्ति,
स्कंदमाता पंचम शक्ति,
और छठा दिन कात्यायनी का,
करदे कंचन काया,
नौं दिन का त्यौहार है आया,
नौं दिन का त्यौहार ॥

सप्तम दिन शिव कालरात्रि,
अष्टम दिन महागौरी माया,
सिद्धि दात्री का नौवा दिन,
अपरम्पार है माया,
नौं दिन का त्यौहार है आया,
नौं दिन का त्यौहार।।

नौ दिन त्यौहार है आया,
ध्यान करो माँ नवदुर्गा का,
जिसने जगत बनाया,
नौ दिन का त्यौहार है आया,
नौं दिन का त्यौहार ॥
Nau Din Ka Tyohaar Hai Aaya - Read in English
Nau Din Tyohar Hai Aaya, Dhyan Karo Maa Navdurga Ka
Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanShukravar BhajanFriday BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanSantoshi Maa BhajanLakhbir Singh BhajanLakkha Bhajan

अन्य प्रसिद्ध नौ दिन का त्यौहार है आया: भजन वीडियो

Kriparam Bhartiya

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

मेरे भोले की सवारी आज आयी - भजन

मेरे भोले की सवारी आज आयी, मेरे शंकर की सवारी आज आयी, जोगन बन नाचूंगी मैं भी, जोगन बन नाचूंगी ॥

शिव मात पिता, शिव बंधू सखा - भजन

शिव मात पिता, शिव बंधू सखा, शिव चरणों में, कोटि कोटि प्रणाम, शिव चरणों में, कोटि कोटि प्रणाम ॥

मेरे भोले बाबा आ गया सावन का मेला: शिव भजन

मेरे भोले बाबा आ गया तेरा सावन का मेला, लग रही हरिद्वार में भीड़, आ रहया भगतो का रेला, भोले डमरू बजादे इकबे आगे बढ़के, मेरे भोले बाबा आजा नन्दी पे चढ़ के ॥

शिवरात्रि की महिमा अपार - भजन

शिवरात्रि की महिमा अपार, पूजा शिव की करो, तीनो लोक ही जिसको पूजे, सच्चे मन से मिलके सारे, शिव का जाप करो, शिव का जाप करो, शिवरात्रि की महीमा अपार पूजा शिव की करो ॥

अजब है तेरी माया, इसे कोई समझ ना पाया - भजन

अजब है तेरी माया,इसे कोई समझ ना पाया, गजब का खेल रचाया, सबसे बढ़ा है तेरा नाम,...