प्रभु! स्वीकारो मेरे परनाम - भजन (Prabhu Sweekaro Mere Paranam)


सुख-वरण प्रभु, नारायण हे!
दु:ख-हरण प्रभु, नारायण हे!
तिरलोकपति, दाता, सुखधाम,
स्वीकारो मेरे परनाम,
स्वीकारो मेरे परनाम,
स्वीकारो मेरे परनाम, प्रभु!...
मन वाणी में वो शक्ति कहाँ जो,
महिमा तुम्हरी गान करें,
अगम अगोचर अविकारी,
निर्लेप हो, हर शक्ति से परे,
हम और तो कुछ भी जाने ना,
केवल गाते हैं, पावन नाम ,
स्वीकारो मेरे परनाम,
स्वीकारो मेरे परनाम, प्रभु!...

आदि मध्य और अन्त तुम्ही,
और तुम ही आत्म अधारे हो,
भगतों के तुम प्राण प्रभु,
इस जीवन के रखवारे हो,
तुम में जीवें, जनमें तुममें,
और अन्त करें तुम में विश्राम,
स्वीकारो मेरे परनाम,
स्वीकारो मेरे परनाम, प्रभु!...

चरन कमल का ध्यान धरूँ,
और प्राण करें सुमिरन तेरा,
दीनाश्रय दीनानाथ प्रभु,
भव बंधन काटो हरि मेरा,
शरणागत के (घन)श्याम हरि,
हे नाथ, मुझे तुम लेना थाम,
स्वीकारो मेरे परनाम,
स्वीकारो मेरे परनाम, प्रभु!...
Prabhu Sweekaro Mere Paranam - Read in English
Sukh-varan Prabhu, Narayan Hai! Sweekaro Mere Pranaam
Bhajan Shri Vishnu BhajanShri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanVijay Dashami BhajanSunderkand BhajanRamcharitmanas Katha BhajanAkhand Ramayana BhajanHariom Sharan Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

प्रभु! स्वीकारो मेरे परनाम - भजन

सुख-वरण प्रभु, नारायण हे! दु:ख-हरण प्रभु, नारायण हे! स्वीकारो मेरे परनाम...

देख लिया संसार हमने देख लिया - भजन

देख लिया संसार हमने देख लिया, सब मतलब के यार हमने देख लिया ।

कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी - भजन

कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी, कब दर्शन देंगे राम दीन हितकारी, रास्ता देखत शबरी की उम्र गयी सारी..

एक बार जो रघुबर की, नजरो का: भजन

एक बार जो रघुबर की, नजरो का इशारा हो जाये, तेरी लगन में खो जाऊँ मैं, दुनिया से किनारा हो जाये ॥

मेरे राम इतनी किरपा करना, बीते जीवन तेरे चरणों में: भजन

मेरे राम मेरे घर आ जाना, शबरी के बेर तुम खा जाना, मुझे दर्शन अपने दिखा जाना, मुझे मुक्ति मिले अपने कर्मो से, मेरे राम इतनी कीरपा करना, बीते जीवन तेरे चरणों में ॥