प्यारे हनुमान एक काम कर दे: भजन (Pyare Hanuman Ek Kaam Kar De)


राम के दुलारे एक काम कर दे,
प्यारे हनुमान एक काम कर दे,
तेरे भक्तों में मेरा नाम कर दे,
राम के दुलारे एक काम कर दे ॥
मेरे हृदय में ऐसा दीप जला दो,
तेरे चरणों में मेरा ध्यान लगा हो,
मेरे सिर पे भी बाला हाथ धर दे,
तेरे भक्तों में मेरा नाम कर दे,
राम के दुलारे एक काम कर दे ॥

पूजा पाठ जानू नहीं तेरी बालाजी,
तेरे हाथो में है डोर मेरी बालाजी,
जीवन नैया डोल रही पार करदे,
तेरे भक्तों में मेरा नाम कर दे,
राम के दुलारे एक काम कर दे ॥

सालासर वाले तेरा पार नहीं है,
मेहंदीपुर जैसा दरबार नहीं है,
मेरी झोली में भी थोड़ी भक्ति भरदे,
तेरे भक्तों में मेरा नाम कर दे,
राम के दुलारे एक काम कर दे ॥

तुमसा ना ज्ञानी ध्यानी कोई जग में,
सारी दुनिया ही झुके तेरे पग में,
‘चोखानी’ के दुःख सारे दूर कर दे,
तेरे भक्तों में मेरा नाम कर दे,
राम के दुलारे एक काम कर दे ॥

राम के दुलारे एक काम कर दे,
प्यारे हनुमान एक काम कर दे,
तेरे भक्तों में मेरा नाम कर दे,
राम के दुलारे एक काम कर दे ॥
Pyare Hanuman Ek Kaam Kar De - Read in English
Ram Ke Dulare Ek Kaam Kar De, Pyare Hanuman Ek Kaam Kar De, Tere Bhakton Main Mera Naam Kar De, Ram Ke Dulare Ek Kaam Kar De ॥
Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

राम का नाम लो - भजन

राम का नाम लो, या श्याम की पूजा करलो, कोई अंतर नही दोनो मे, भरोसा करलो ॥

रघुवीर को, प्रणाम हमारा कह देना - भजन

ओ जाने वाले रघुवीर को, प्रणाम हमारा कह देना, प्रणाम हमारा कह देना, सीताराम हमारा कह देना ॥

राम नाम को रटने वाले जरा सामने आओ - भजन

राम नाम को रटने वाले, जरा सामने आओ तुम, कौन हो तुम क्या नाम है तुम्हारा, इतना तो बतलाऊ तुम...

सोने की लंका जलाए गयो रे, एक छोटो सो वानर: भजन

सोने की लंका जलाए गयो रे, एक छोटो सो वानर, छोटो सो वानर, एक छोटो सो वानर, रावण को पानी पिलाए गयो रे, एक छोटो सो वानर, सोने की लंका जलाये गयो रे, एक छोटो सो वानर ॥

जय बजरंगी जय हनुमाना - हनुमान स्तुति

राम के दुलारे, माता जानकी के प्यारे, तुम्हे नमन हजारो बार है..