रामा केहि विधि, आऊं मैं पास तिहारे: भजन (Rama Kehi Vidhi Aau Main Paas Tihaare)


रामा केहि विधि,
आऊं मैं पास तिहारे,
रामा केहि बिधि,
रामा केहि बिधि ॥
बादल बन उड़ जाऊं अवध को,
बादल बन उड़ जाऊं अवध को,
बरसी बरसी पखारू चरण को,
बरसी बरसी पखारू चरण को,
मोर बनूँ उत नाच दिखाऊं,
मोर बनूँ उत नाच दिखाऊं,
रामा केहि बिधि,
आऊं मैं पास तिहारे ॥

बनूँ शिला जो तुम चरण छुआ दो,
बनूँ शिला जो तुम चरण छुआ दो,
बांस बन जाऊं तुम धनु ही बना लो,
बांस बन जाऊं तुम धनु ही बना लो,
काठ होय बनी जाऊं खड़ाऊ,
काठ होय बनी जाऊं खड़ाऊ,
रामा केहि बिधि,
आऊं मैं पास तिहारे ॥

चन्दन बनी लगु तिलक भाल पर,
चन्दन बनी लगु तिलक भाल पर,
हिय बिंधाय सजू फूल माल पर,
हिय बिंधाय सजू फूल माल पर,
जनम जनम सुख पाऊं इतराऊं,
जनम जनम सुख पाऊं इतराऊं,
रामा केहि बिधि,
आऊं मैं पास तिहारे ॥

जोग ना जानू मैं जाप ना जानू,
जोग ना जानू मैं जाप ना जानू,
वेद पढ्यो ना पंथ ना मानु,
वेद पढ्यो ना पंथ ना मानु,
बस तुम्हरे ही जस मैं गाऊं,
बस तुम्हरे ही जस मैं गाऊं,
रामा केहि बिधि,
आऊं मैं पास तिहारे ॥

रामा केहि विधि,
आऊं मैं पास तिहारे,
रामा केहि बिधि,
रामा केहि बिधि ॥
Rama Kehi Vidhi Aau Main Paas Tihaare - Read in English
Rama Kehi Vidhi, Aau Main Paas Tihaare, Rama Kehi Vidhi, Rama Kehi Vidhi ॥
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanPrem Bhushan Ji Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

मैनू वृंदावन रखलै मेरे ठाकुरा - भजन

मैनू वृंदावन रखलै, मेरे ठाकुरा, कदी मेरे वल तकलै, मेरे ठाकुरा...

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

शिव भजन

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन मे शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन..

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..