शेरावाली का सच्चा दरबार है: भजन (Sherawali Ka Sacha Darbar Hai)


शेरावाली का सच्चा दरबार है,
यहाँ पे भरते भक्तो के भंडार है,
सच्चा दरबार है, भरते भंडार है,
शेरावाली का सच्चा दरबार हैं,
यहाँ पे भरते भक्तो के भंडार है ॥
पर्वत पे एक गुफा के अंदर,
मैया का है प्यारा मंदिर,
मैया का है प्यारा मंदिर,
सिंह सवारी कर के बैठी,
लगती मैया कितनी सुन्दर,
लगती मैया कितनी सुन्दर,
दर्शन करने को आता संसार है,
यहाँ पे भरते भक्तो के भंडार है,
शेरावाली का सच्चा दरबार हैं,
यहाँ पे भरते भक्तो के भंडार है ॥

तीन लोक की है महारानी,
ये जगदम्बा ये ही भवानी,
ये जगदम्बा ये ही भवानी,
बिगड़ी बनाने वाली माँ है,
बड़ी दयालु बड़ी है दानी,
मनचाहा सबको देती उपहार है,
यहाँ पे भरते भक्तो के भंडार है,
शेरावाली का सच्चा दरबार हैं,
यहाँ पे भरते भक्तो के भंडार है ॥

मैया के दर पे जो आए,
चरणों में जो शीश झुकाए,
चरणों में जो शीश झुकाए,
जय माता दी बोल बोल के,
‘सोनू’ जो जयकारे लगाए,
‘सोनू’ जो जयकारे लगाए,
उनका तो हो जाता बेड़ा पार है,
यहाँ पे भरते भक्तो के भंडार है,
शेरावाली का सच्चा दरबार हैं,
यहाँ पे भरते भक्तो के भंडार है ॥

शेरावाली का सच्चा दरबार है,
यहाँ पे भरते भक्तो के भंडार है,
सच्चा दरबार है, भरते भंडार है,
शेरावाली का सच्चा दरबार हैं,
यहाँ पे भरते भक्तो के भंडार है ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन
Sherawali Ka Sacha Darbar Hai - Read in English
Sherawali Ka Sacha Darbar Hai, Yahan Pe bharate bhakto ke bhandar Hai, Sachcha Darabar Hai, Bharate Bhandar Hai, Sherawali Ka Sacha Darbar Hai, Yahan Pe bharate bhakto ke bhandar Hai ॥
Bhajan Mata Rani BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanGupt Navratri BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanAshtami BhajanMahalaya BhajanAmbe BhajanMaa Jagdambe BhajanMata Ki Bhajan Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं - भजन

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम । कौन कहता हे भगवान आते नहीं..

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

कृष्ण भजन

जन्माष्टमी, राधाष्टमी, होली, भागवत कथा, गीता पाठ, कीर्तन, भजन संध्या मे प्रसिद्ध श्री कृष्ण भजन..

माँ बड़ी दयानी है मेरी जगदम्बा - भजन

नवरात्र के दिन करो तुम पुकार । मइया का जप करलो बार-बार ॥ माँ बड़ी दयानी है, मेरी जगदम्बा । दीनों की कल्यानी है, मेरी जगदम्बा ॥