शिव पूजा में मन लीन रहे मेरा- भजन (Shiv Puja Mai Mann Leen Rahe Mera)


शिव पूजा में मन लीन रहे,
मेरा मस्तक हो और द्वार तेरा ।
मिट जाए जन्मों की तृष्णा,
मिले भोले शंकर प्यार तेरा ।
तुझ में खोकर जीना है मुझे,
मैं बूंद हूँ तू एक सागर है । ..x2
तुझ बिन जीवन का अर्थ है क्या,
मैं तारा हूँ तू अम्बर है ।
तूने मुझ को स्वीकार किया,
क्या कम है यह उपकार तेरा।
॥ शिव पूजा में मन लीन रहे...॥

यूं मुझको तेरा प्यार मिला,
बेजान को जैसे जान मिली । ..x2
जिस दिन से तुझको जाना है,
मुझको अपनी पहचान मिली ।
दे दी तूने चरणों में जगह,
आभारी हूं सौ बार तेरा ।
॥ शिव पूजा में मन लीन रहे...॥

शिव पूजा में मन लीन रहे,
मेरा मस्तक हो और द्वार तेरा,
मिट जाए जन्मों की तृष्णा,
मिले भोले शंकर प्यार तेरा ।
Shiv Puja Mai Mann Leen Rahe Mera - Read in English
Shiv Pooja Mein Man Leen Rahe, Mera Mastak Ho Aur Dwar Tera, Mit Jaye Janmon Ki Trishna, Mile Bhole Shankar Pyar Tera |
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

नमामी राधे नमामी कृष्णम - भजन

हे भक्तवृंदों के प्राण प्यारे, नमामी राधे नमामी कृष्णम, हे भक्तवृंदों के प्राण प्यारे, नमामी राधें नमामी कृष्णम ॥


दर्श करा दे मेरे सांवरे, म्हारे नैना हुए बावरे: भजन

दर्श करा दे मेरे सांवरे, म्हारे नैना हुए बावरे, थारा कुछ भी ना लगे, थारे बिन जी ना लगे, दर्श करा दे मेरे साँवरे, म्हारे नैना हुए बावरे ॥

महिमा कही ना जाए, बाबा श्याम की: भजन

महिमा कही ना जाए, बाबा श्याम की, याद घनेरी आए, खाटू धाम की, ओ बाबा श्याम की, खाटू धाम की, मेरे घनश्याम की ॥

मुरली वाले ने घेर लयी, अकेली पनिया गयी: भजन

मुरली वाले ने घेर लयी, अकेली पनिया गयी॥ मै तो गयी थी यमुना तट पे..

देना हो तो दीजिए जनम जनम का साथ: भजन

देना हो तो दीजिए जनम जनम का साथ। अब तो कृपा कर दीजिए, जनम जनम का साथ।