दिवाली  2026 - Diwali 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

राम दुलारे है, अंजनी के प्यारे है: भजन (Ram Dulare Hai Anjani Ke Pyare Hai)


राम दुलारे है, अंजनी के प्यारे है: भजन
राम दुलारे है,
अंजनी के प्यारे है,
भक्तो के बिगड़े काम,
पल में सँवारे है,
जय हो तुम्हारी हनुमान,
माँ अंजनी के लाला ॥
चैत सुदी पूनम मंगल,
पाया तुमने है जनम,
हरपल केवल करते हो,
राम नाम का ही सुमिरन,
सारा जग ये माने,
तुम हो राम दीवाने,
राम की धुन में खोकर,
रहते बन मस्ताने,
राम के सेवक है,
दीनो के साथी है,
सारी दुनिया इनकी,
महिमा को गाती है,
जय हो तुम्हारी हनुमान,
माँ अंजनी के लाला ॥

मेहंदीपुर सालासर में,
सुन्दर रूप निराले है,
अपने भक्तो के संकट,
तुमने पल में टाले है,
सियाराम की मूरत,
ह्रदय बिच बसाई,
तुम पर प्राण न्योछावर,
करते है रघुराई,
शिव के अवतारी हो,
सब पर उपकारी हो,
अपने भक्तो के बाबा,
तुम पालनहारी हो,
जय हो तुम्हारी हनुमान,
माँ अंजनी के लाला ॥

राम दुलारे है,
अंजनी के प्यारे है,
भक्तो के बिगड़े काम,
पल में सँवारे है,
जय हो तुम्हारी हनुमान,
माँ अंजनी के लाला ॥

Ram Dulare Hai Anjani Ke Pyare Hai in English

Ram Dulare Hai, Anjani Ke Pyare Hai, Bhakto Ke Bigade Kaam, Paal Mein Saware Hai, Jay Ho Tumhari Hanuman, Maa Anjani Ke Laala ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

रामदूत महावीर हनुमान, स्वीकारो: भजन

रामदूत महावीर हनुमान, स्वीकारो मेरे कोटि प्रणाम, आस लगी तोरी किरपा निधान,..

बजरंगी तेरा सोटा कमाल: भजन

बजरंगी तेरा सोटा कमाल, मचाई जग में बाबा धमाल, राम गुण गाएंगे कष्ट मिट जाएंगे ॥

मन मंदिर में राम होना चाहिए: भजन

जुबां पे राम का नाम होना चाहिए, मन मंदिर में राम होना चाहिए, मन मंदिर में राम होना चाहिए ॥

जगमग हुईं अयोध्या नगरी, सन्त करें गुणगान - भजन

जगमग हुई अयोध्या नगरी, रतन सिंहासन राम विराजें, आई घड़ी महान, धूमधाम से अवधपुरी में, हो मंदिर निर्माण, अँखियाँ तरस गई सदियों से, झूमे सकल जहान, जगमग हुईं अयोध्या नगरी, सन्त करें गुणगान ॥

सांझ सवेरे नैन बिछा के, राह तकु रघुनन्दन की: भजन

सांझ सवेरे नैन बिछा के, राह तकु रघुनन्दन की, राम आएँगे जग जाएगी, राम आएँगे जग जाएगी, किस्मत मेरे आँगन की, साँझ सवेरे नैन बिछा के, राह तकु रघुनन्दन की ॥

जब अयोध्या में जन्म, लिया राम ने: भजन

राजा दशरथ कौशल्या, के घर में ख़ुशी, जब अयोध्या में जन्म, लिया राम ने, चैत्र महीने की वो थी, सुहानी घडी,
चैत्र नवमी को जन्म, लिया राम ने, राजा दशरथ कौशल्या, के घर में ख़ुशी, जब अयोध्या मे जन्म, लिया राम ने ॥

Aditya Hridaya Stotra - Aditya Hridaya Stotra
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP